Bihar News: मुजफ्फरपुर में बरात से लौट रहे एयरफोर्स के जवान समेत दो की मौत, छह महीने पहले ही हुई थी शादी
मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में बरात से लौट रहे बाइक सवार एयरफोर्स जवान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सकरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एकेएमसीएच भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा के पास बाइक सवार एयरफोर्स जवान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बरात से लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवारों की आपस में भीषण टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक एयरफोर्स का जवान भी शामिल है, जिसकी छह महीने पहले शादी ही हुई थी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी सकरा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एकेएमसीएच भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रेपुरा से दो बाइकों में टक्कर हुई। इस हादसे में मनियारी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी विनोद राम के बेटे चंदन कुमार (18) और जमहरुआ पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी संतोष कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष कुमार एयरफोर्स में थे। संतोष कुमार ने विगत चार साल पहले ही एयरफोर्स ज्वाइन की थी और अभी वह दरभंगा एयरफोर्स में पोस्टेड थे। इससे पहले वह तकरीबन ढाई साल जम्मू में पोस्टेड रहे हैं। छह महीने पहले ही संतोष की शादी हुई थी। फिलहाल दोनों मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए SKMCH में भेज दिए गए हैं।