{"_id":"5c8b46fbbdec2213e54ba055","slug":"two-former-bihar-legislators-vijendra-choudhary-and-satish-kumar-joined-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के दो पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी और सतीश कुमार कांग्रेस में शामिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के दो पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी और सतीश कुमार कांग्रेस में शामिल हुए
Fri, 15 Mar 2019 12:49 PM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा के दो पूर्व सदस्य विजेंद्र चौधरी और सतीश कुमार बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार और राष्ट्रीय सचिव-सहप्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
चौधरी मुजफ्फरपुर जिले से चार बार विधायक रहे हैं, जबकि कुमार नालंदा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। दोनों नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए गोहिल ने कहा कि बिहार के लोगों का कांग्रेस एवं महागठबंधन में विश्वास बढ़ रहा है और दोनों नेताओं का पार्टी में आना इसी का प्रमाण है।
विज्ञापन
सतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन