{"_id":"64c1166d24ac175eef0dc457","slug":"two-female-teachers-going-to-school-through-shortcut-route-of-rail-track-were-killed-by-train-in-aurangabad-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रेल ट्रैक को शॉर्टकट रास्ता बनाकर रोजाना स्कूल जाती थीं दो शिक्षिकाएं; ट्रेन से कटकर दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रेल ट्रैक को शॉर्टकट रास्ता बनाकर रोजाना स्कूल जाती थीं दो शिक्षिकाएं; ट्रेन से कटकर दोनों की मौत
Wed, 26 Jul 2023 06:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:19 PM IST
सार
Bihar: औरंगाबाद जिले में फेसर रेलवे स्टेशन के नजदीक गम्हारी गांव के पास बुधवार को दो शिक्षिकाओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों रेल ट्रैक के रास्ते अपने स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान वे मालगाड़ी बचने के चक्कर में दूसरी लाइन पर रही पूर्वा एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
मृतका मीरा कुमारी और सविता कुमारी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के डिहरी-गया रेलखंड पर औरंगाबाद जिले में फेसर रेलवे स्टेशन के नजदीक गम्हारी गांव के पास बुधवार को दो शिक्षिकाओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षिकाओं ने स्कूल जाने के लिए रेल ट्रैक को शॉर्टकट रास्ता बना लिया था। इसी वजह से दोनों इस भयावह हादसे का शिकार हो गईं। मृतकाओं की पहचान औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर गांव निवासी मीरा कुमारी (43) और सविता कुमारी (48) के रूप में की गई है। दोनों पास के गम्हारी गांव के सरकारी मिडिल स्कूल में शिक्षिका थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सड़क मार्ग से उनके गांव से स्कूल की दूरी पांच किलोमीटर है। वहीं, रेल ट्रैक के रास्ते स्कूल की दूरी महज एक किलोमीटर है। दोनों ने ही स्कूल आने-जाने के लिए रेल ट्रैक को ही शॉर्टकट रास्ता चुन रखा था। रोजमर्रा की तरह बुधवार को सुबह करीब 8.30 बजे दोनों शिक्षिकाएं रेल ट्रैक से होकर ही स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान दोनों के साथ यह हादसा हुआ, जिसमें उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
दरअसल, दोनों शिक्षिकाएं अप लाइन में जिस रेल ट्रैक पर चल रही थीं, उस पर एक मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी से बचने के चक्कर में दोनों बगल की डाउन लाइन पर चली गईं। इसी दौरान डाउन रेल ट्रैक पर पूर्वा एक्सप्रेस आ गई और दोनों ट्रेन के चपेट में आ गईं। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानने वालों ने हादसे की सूचना दोनों के परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजन शव से लिपटकर चीखने चिल्लाने लगे। उन्हें आसपास के लोगों ने ढांढस बंधाकर शांत कराया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद सोननगर रेल थाना की पुलिस को शव पोस्टमार्टम कराने के लिए सौंप दिया। रेल पुलिस ने औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया।
बताया जाता है कि मृतका मीरा कुमारी के पति उदय कुमार आसनसोल में रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। मीरा कुमारी की तीन बेटियां और एक बेटा है। 2005 में मीरा शिक्षिका के पद पर नियुक्त हुई थीं। वह हिंदी विषय की शिक्षिका थीं।
वहीं, दूसरी मृतका सविता देवी के पति मिथिलेश यादव किसान हैं और वह गांव में ही खेती-किसानी करते हैं। सविता की एक बेटी और एक बेटा है। मीरा भी 2005 में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति हुई थीं। वह सामान्य विज्ञान विषय की शिक्षिका थीं। हादसे के बाद दोनों शिक्षिकाओं के गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।