फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two bihar girls find her home in spain and newzeeland

बिहार की दो लड़कियों को स्पेन और न्यूजीलैंड की महिलाओं ने लिया गोद

Fri, 24 Mar 2017 07:10 PM IST
amarujala.com, Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Fri, 24 Mar 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Two bihar girls find her home in spain and newzeeland
demo pic

बिहार की दो लड़कियों को स्पेन और न्यूजीलैंड की महिलाओं ने गोद ले लिया है। यह दोनों लड़कियां बिहार के भागलपुर जिले से हैं। इन दोनों लड़कियों को उनके जैविक माता-पिता ने छोड़ दिया था। इन लड़कियों को बिहार राज्य दत्तक संसाधन एजेंसी (एसएआरए) की देखभाल के तहत पटना में लाया गया था और गुरुवार को उन्हें दत्तक मां को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पिछले दो सालों से राज्य दत्तक संसाधन एजेंसी में रहने वाली चार वर्षीय बच्ची प्रीती को स्पेन के सुसाना गोमेज ने गोद लिया, जो अपने देश के कृषि विभाग में काम करती है। इसके अलावा दूसरी सात वर्षीय लड़की मीनू भारती को न्यूजीलैंड के क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक मेलानी कैथलीन मैरी सिमंस ने गोद लिया हैं। मीनू  2012 से राज्य दत्तक एजेंसी में थी। बता दें कि सिमंस ने तीन साल पहले दिल्ली की राज्य दत्तक एजेंसी से एक और भारतीय बच्चे को गोद लिया था।

विज्ञापन

भारत एकल माता-पिता को बच्चों को गोद लेने की देता है इजाजत

Two bihar girls find her home in spain and newzeeland
demo pic

सिमंस ने संवाददाता को बातचीत के दौरान बताया, 'मैंने भारत को चुना क्योंकि यह एकल माता-पिता को बच्चों को अपनाने की इजाजत देता है।' दोनों विदेशी महिलाओं ने एक साल पहले केन्द्रीय दत्तक संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए) में पंजीकृत करा रखा था।

एक सूत्र ने बताया माताओं और उनके बच्चों के बीच एक ऑनलाइन बैठक का भी आयोजन किया गया। उन्होंने सारे मानदंडों को पूरा किया है। सीएआरए के ब्रजेश कुमार के मुताबिक, बिहार में 21 पंजीकृत एजेंसियां ​​हैं इनमें 189 बच्चे हैं जिन्हें गोद लिया जा सकता है।

गोद लेने के लिए उनमें से 103 बच्चों की कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। 103 बच्चों में से बारह लड़के और 60 लड़कियों को पहले ही गोद लिया जा चुका है। उनमें से नौ बच्चों को विदेशी नागरिकों द्वारा अपनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed