फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Twitter account lock: action on Lalus daughter Rohini Acharya, BJP leader Sushil Modi complained againsts her

ट्विटर अकाउंट लॉक: लालू की बेटी रोहिणी पर कार्रवाई, जानिए सुशील मोदी व दीपा मांझी से कैसे भिड़ी थी

Fri, 21 May 2021 05:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 21 May 2021 05:35 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार पर हमले व सुशील मोदी के साथ जुबानी जंग के बाद ट्विटर ने लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य का ट्वीटर अकाउंट लॉक कर दिया है। 

विज्ञापन
Twitter account lock: action on Lalus daughter Rohini Acharya, BJP leader Sushil Modi complained againsts her
सुशील मोदी, रोहिणी आचार्य - फोटो : Social Media

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी जेल से रिहाई के बाद सक्रिय हो गए हैं, वहीं उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य भी हमलावर रुख अपना रही हैं। रोहिणी के बारे में कहा जाता है कि वह सोशल साइट पर लालू परिवार की सबसे सक्रिय सदस्य हैं। जब रोहिणी ने एक दिन में दर्जनभर से ज्यादा ट्वीट किए तो भाजपा सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी नाराज हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोदी की शिकायत पर ट्विटर ने रोहिणी का ट्विटर खाता लॉक कर दिया है। रोहिणी और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी के बीच भी ट्वीटर पर नोकझोंक हुई थी।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने गत दिवस ट्वीट किया था कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें डॉक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं? इसी बयान पर रोहिणी आचार्या भड़क गईं। इसके बाद रोहिणी ने सुशील मोदी पर पलटवार करते हुए कई ट्वीट किए। अपने व परिवार का बचाव करते हुए कई विवादित ट्वीट भी कर दिए थे। 
विज्ञापन


दरअसल ट्विटर पर सियासी जंग का आगाज जीतनराम मांझी ने ही किया था। मांझी ने कोविड सेंटर को लेकर तेजस्वी पर हमला बोला तो रोहिणी को पसंद नहीं आया। रोहिणी ने मांझी व उनके परिवार को निशाने पर ले लिया। इससे मांझी की बहू दीपा भड़क गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी ने मांझी के बेटे-समधिन पर भी चलाए तीर
रोहिणी ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर सियासी तीर चलाते हुए उनके बेटे व समधिन पर तंज किया और लिखा, 'RJD परिवार के लोग, जन सेवा कर रहे हैं..गिरगिट सा रंग बदलने वाले..! जरा ये बता दे हमें तू..! समधिन-दामाद से कौन सा..! सेवा करवा रहे हो..!'  रोहिणी ने मांझी के मंत्री बेटे को लेकर लिखा, 'होटल में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गए..! अपने नालायक बेटे से..! कौन सा सेवा करवा रहे हो तुम..! पलटू का तलवा चाटने वाले..! 

इस पर दीपा मांझी ने यह जवाब दिया
रोहिणी के उक्त ट्वीट से भड़कीं दीपा मांझी ने लिखा, 'भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंग बली, भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहां से लाती हो?'

रोहिणी का अगला ट्वीट
इसके बाद रोहिणी ने फिर लिखा, 'सिस्टम के साझीदार ने..! एक मां की इज्जत लूटी है..! बिटिया इंसाफ मांग रही है..! जनमत चोरों की सरकार से..! मौनी बाबा बना हुआ है..! धृतराष्ट्र बनकर बैठा हुआ है..! इंसाफ दो कुर्सी कुमार..! नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!!'

दीपा का फिर पलटवार
इस पर दीपा ने कहा, 'बिहार में एक और बेटी इंसाफ मांग रही है, जिसकी जिंदगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी। क्या गलती थी ऐश्वर्या की, जो तुम सबने मिलकर उसे जलील किया, मारा-पीटा? जब अपने घर शीशे के बने हो तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करते।'

रोहिणी का एक और ट्वीट
दीपा के जवाब के बाद रोहणी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा '15 साल से सत्ता में बैठकर..! क्या मक्खी मार रहे थे..? एक भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगा सके..! क्या समुद्र को भी..? बिहार लाने का इरादा था..! या बिहार को ही..! प्रवासी मजदूरों की तरह..! समुद्र के किनारे भेजने का इरादा था! जवाब दो कुर्सी कुमार..! नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!!

दीपा का पलटवार- 15 साल में तहार अम्मा-पप्पा कौ गो प्लांट लगईलन है 
रोहिणी को इसके बाद दीपा मांझी ने भोजपुरी में करारा जवाब दिया। लिखा ' 15 साल में तहार अम्मा-पप्पा कौ गो प्लांट लगईलन है हो सिंगापुरिया जाली डॉक्टर? चोरी-डकैती करके डॉक्टर बनलू आउर दूसर के ज्ञान सिखा रहल बाडू, ठीक से रहा ना तो ठीक हो जईबू, ई बिहार हा बुझाईल।'


मंत्री संतोष मांझी की पत्नी हैं दीपा
बहरहाल ट्वीटर पर छिड़ी जंग के बाद यह साफ हो गया है कि बिहार में बहू-बेटी के रूप में नए सियासी चेहरे जल्द मैदान में देखने को मिल सकते हैं। दीपा मांझी जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी की पत्नी हैं। संतोष मांझी नीतीश सरकार में मंत्री हैं। दीपा की मां ज्योति देवी भी मांझी की पार्टी से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed