Bihar: कमरे में लटकती मिली ट्यूशन टीचर की लाश, बंद दरवाजा तोड़ते ही खुला खौफनाक राज
Bihar: बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के कमलनाथ नगर में एक युवती सरिता शर्मा का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वह पिछले दो वर्षों से होम ट्यूशन पढ़ाकर रह रही थी। दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने तोड़कर अंदर देखा, जहां शव मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के कमलनाथ नगर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ उसके कमरे में मिला। मृतका की पहचान सरिता शर्मा के रूप में हुई है, जो पुरैना गोसाईं (थाना चनपटिया) की रहने वाली थी। मृतका के पिता का नाम वर्मा शर्मा बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिता शर्मा पिछले दो वर्षों से कमलनाथ नगर में बब्लू कुशवाहा के घर किराए पर रहकर होम ट्यूशन का कार्य कर रही थी।
दरवाजा तोड़ने पर सामने आई सच्चाई
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोस की एक लड़की के पास फोन आया, जिसमें सरिता से बात कराने को कहा गया। जब वह लड़की सरिता के कमरे के पास पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। सरिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला।
पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य संकलन किया।
ये भी पढ़ें: एनएच-922 पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर; मजदूरी कर लौट रहे युवक को कुचला, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या
नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.