{"_id":"6464aac8050061120b051609","slug":"truck-tramples-cyclist-in-muzaffarpur-villagers-create-ruckus-for-three-hours-over-compensation-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने तीन घंटे तक किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने तीन घंटे तक किया हंगामा
Wed, 17 May 2023 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 17 May 2023 03:52 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदन बखरी में बालू लदे ट्रक ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव को लेकर चंदन बखरी पहुंचे। फिर सड़क पर शव रखकर हंगामा करने लगे, जिससे दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदन बखरी में बालू लदे ट्रक ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चंदन बखरी गांव निवासी विनोद मांझी के बेटे महेश मांझी (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए परिजन शव को लेकर चंदन बखरी पहुंचे। इसके बाद सड़क पर शव रखकर हंगामा करने लगे, जिससे दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुस्साए लोगों का कहना था कि मुआवजा मिलने के बाद सड़क से हटेंगे।
विज्ञापन
हंगामा की सूचना पर अहियापुर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन किसी ने भी पुलिस की एक नहीं सुनी। उसके बाद क्यूआरटी टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं, हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से किसी तरह मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनपर लाठियां भांजी। महिलाओं को भी पीटा। हालांकि, करीब तीन घंटे बाद जाम को मुक्त कराया गया। बताया जा रहा है महेश मांझी की शादी दो साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। महेश मजदूरी का काम करते थे, जिससे उसके परिवार का भरण-पोषण होता था। उसकी मौत के बाद परिजनों को देखने वाला कोई नहीं रह गया। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अहियापुर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन