{"_id":"64745b8214448a9bda0f6219","slug":"truck-collides-with-auto-in-aurangabad-two-friends-killed-road-blocked-in-protest-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: औरंगाबाद में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो दोस्तों की मौत, विरोध में सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: औरंगाबाद में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो दोस्तों की मौत, विरोध में सड़क जाम
Mon, 29 May 2023 01:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 29 May 2023 01:30 PM IST
सार
मृत ऑटो चालक के भाई अंकज कुमार ने बताया कि मेरा भाई सुबह अपने ऑटो में पेट्रोल भरवाने के लिए एरका कॉलोनी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर अपने दोस्त आकाश के साथ गया था। पेट्रोल लेकर वापस लौटने के दौरान ही हरदत्ता गांव के पास एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस वजह से दोनों घायल हो गए और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पटना-पलामू रोड पर अम्बा थाना क्षेत्र में हरदत्ता गांव के पास सोमवार को सात बजे के तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अम्बा थाना की पुलिस ने हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दी।
विज्ञापन
साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए कुटुम्बा रेफरल अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों की हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक ऑटो चालक की पहचान अम्बा थाना क्षेत्र के कझपा गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में की गई है। वहीं, ऑटो चालक के साथी दूसरे युवक की पहचान तेलहारा गांव निवासी मथुरा शर्मा के पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल पहुंचे मृत ऑटो चालक के भाई अंकज कुमार ने बताया कि मेरा भाई आज सुबह अपने ऑटो में पेट्रोल भरवाने के लिए एरका कॉलोनी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर अपने दोस्त आकाश के साथ गया था। पेट्रोल लेकर वापस लौटने के दौरान ही हरदत्ता गांव के पास एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस वजह से दोनों घायल हो गए और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। अम्बा पुलिस जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। हादसे के बाद से मृतकों के घर और गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं, हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर मौके पर ही एनएच-139 को घंटेभर तक जाम रखा। अम्बा पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर और मुआवजा दिलाने में सहयोग का आश्वासन देकर जाम हटवाया।