{"_id":"59813f304f1c1b05378b45b9","slug":"trains-movement-affected-on-kaimur-gaya-mughalsarai-line-as-goods-train-derailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, कैमूर-गया रेलवे लाइन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, कैमूर-गया रेलवे लाइन ठप
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
rail accident
- फोटो : ANI
बिहार में बुधवार सुबह कैमूर-गया-मुगलसराय रेलवे लाइन पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित हो गया है। एहतियात के तौर पर उस रूट की सभी गाड़ियों की आवाजाही अभी रोक दी गई है।
विज्ञापन
#Bihar: 14 wagons of a goods train derailed on Kaimur-Gaya Mughalsarai railway line; train movement affected pic.twitter.com/d5jkfTDaJ5
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017विज्ञापन
दरअसल, बुधवार सुबह कैमूर-गया-मुगलसराय मार्ग पर माल गाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण रेल पट्टरियां टूट गई है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे हादसे की वजह की जांच कर रहा है। हादसे में किसी को नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
#Bihar Traffic blocked on Up,down&reversible lines. Diverted long-distance trains, few trains short terminated: A Saxena, DG PRO,Railways pic.twitter.com/rNeXyPu3N1
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017