{"_id":"597e1e304f1c1bb8028b4893","slug":"the-train-collided-with-a-cow-a-big-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस से टकराई गाय, ट्रेन चालक की सूझबूझ से ऐसे टला बड़ा हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस से टकराई गाय, ट्रेन चालक की सूझबूझ से ऐसे टला बड़ा हादसा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल
दिल्ली से आगरा आ रही इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस रविवार दोपहर बिल्लोचपुरा स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बिल्लोचपुरा के पास तेज गति से आ रही ट्रेन से गाय टकरा गई। हालांकि लोको पायलट ने ट्रेन को किसी तरह काबू में किया। हादसे से 15 मिनट तक ट्रैक बाधित रहा।
दिल्ली से दोपहर एक बजे आगरा कैंट की ओर जा रही इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस बिल्लोचपुरा के आउटर पर तेज गति से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच एक गाय ट्रेन के सामने आ गई। लोको पायलट अगर ब्रेक लगाता तो ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो जाती, दूसरी पटरी पर मालगाड़ी खड़ी थी।
ट्रेन की गति कम की लेकिन तब तक गाय इंजन के कैटल गार्ड में फंस चुकी थी। ट्रेन घिसटती हुई बिल्लोचपुरा स्टेशन तक पहुंच गई। ट्रेन को रोका गया। इसके बाद रेलवे कर्मियों ने किसी तरह से गाय को कैटल गार्ड से बाहर निकाला। इस दौरान ट्रेन पंद्रह मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। हादसे के बाद रेल कर्मियों ने गाय के शव को पटरी के किनारे ही रख दिया।