फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   TMBU student leader attempt to suicide in Bhagalpur on the issue of BCA exam Tilka Manjhi Bhagalpur University

Bihar News : भागलपुर में TMBU का छात्र नेता छत से कूदा, बीसीए एग्जाम को लेकर मांग नहीं पूरी होने पर गुस्सा था

Mon, 22 May 2023 05:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 22 May 2023 05:16 PM IST
सार

Tilka Manjhi Bhagalpur University : भागलपुर विश्वविद्यालय का एक छात्र नेता अपनी मांगें पूरी नहीं होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को छत से कूद गया। फोर्थ सेमेस्टर बीसीए एग्जाम के मुद्दे पर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
TMBU student leader attempt to suicide in Bhagalpur on the issue of BCA exam Tilka Manjhi Bhagalpur University
शाहरुख़ को हिरासत में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Tilka Manjhi Bhagalpur University : भागलपुर विश्वविद्यालय का एक छात्र नेता अपनी मांगें पूरी नहीं होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को छत से कूद गया। फोर्थ सेमेस्टर बीसीए एग्जाम के मुद्दे पर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


छात्र नेता ने उठाया खतरनाक कदम 
मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के टीएमबीयू विश्वविद्यालय का है। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया है। इस क्रम में वह चोटिल भी हुआ है। युवक की पहचान शाहरुख खान के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त युवक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का छात्र नेता है जिसने अपनी मांगों को लेकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसका इलाज करा रही है।
विज्ञापन


क्या है मांग  
छात्र नेता की यह मांग थी कि विश्वविद्यालय के द्वारा चतुर्थ सेमेस्टर बीसीए की परीक्षा नहीं लेने के कारण शाहरुख़ ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तीन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मोहम्मद शाहरुख के दोस्त का कहना है कि शाहरुख़ ने पहले भी इस तरह की कोशिश कर चूका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

TMBU student leader attempt to suicide in Bhagalpur on the issue of BCA exam Tilka Manjhi Bhagalpur University
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुलपति को पूर्व में दिया था सामूहिक आत्मदाह की सूचना 
तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति को पहले ही 22 मई को सामूहिक आत्मदाह करने के लिए लिखित में सूचित किया था । उस लिखित सूचना में शाहरुख ने लिखा है कि हम सभी द्वारा आपके एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के आगे लगातार 20 से 25 दिनों से आग्रह कर रहे हैं कि विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर 1,2 और 3 का जिस छात्र ने परीक्षा पास कर लिया है, उसका परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया जाए। साथ ही जो भी छात्र सेमेस्टर 4 में प्रमोटेड हो गये हैं, उनको भी परीक्षा फॉर्म भरवाकर उनकी ससमय परीक्षा ली जाए। क्योंकि सेमेस्टर 4 के प्रमोटेड छात्र जिन्हें दुबारा परीक्षा का मौका नहीं दिया गया है, उन सभी परीक्षाओं का परिणाम प्रकाशित कर हमें भी सेमेस्टर 6 का परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया जाए। लेकिन हमलोगों के बार बार निवेदन करने के बाद भी आप सिर्फ आश्वासन देकर शांत हो जाते हैं। यह हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, हमें ठगा जा रहा है। इसलिए विश्वविद्यालयप्रशासन द्वारा किए गए इस लापरवाही की हम घोर निंदा करते हुए हम सभी छात्र आपके तथा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हमारे भविष्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ के विरोध में 22 मई को समय 12:00 बजे प्रशासनिक भवन के सामने सामूहिक आत्मदाह करेंगे जिसका जिम्मेदार परीक्षा नियंत्रण विभाग और पूरा  विश्वविद्यालय प्रशासन होगा। इस आवेदन की प्रतिलिपि कुलपति के साथ-साथ कुलसचिव को भी दी गई थी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed