बिहार में 'बिजली' के कहर से 17 लोगों की मौत, पटना में पेड़ गिरने से 10 पुलिसकर्मी घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने भी कहर बरसाया है। आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी जानकारी दी। राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, पटना स्थित पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले में चार, जबकि पूर्वी चंपारण में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, अलवर और जहानाबाद में दो-दो लोगों की और गया में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में भी आकाशीय बिजली गिरने की खबर है। बिजली गिरने से यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
पुलिस लाइन में शस्त्रागार पर गिरा पेड़
भारी बारिश के बीच मंगलवार देर रात पटना स्थित पुलिस लाइन में पांच पेड़ गिर गए। पुलिस लाइन के शस्त्रागार के पास पुलिसवालों के टेंट पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे शस्त्रागार ढह गया और मलबे में तब्दील हो गया। पेड़ की चपेट में आकर 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Bihar: 10 police personnel got injured in Patna yesterday after a tree fell on a police building meant for magazine storage and on an adjacent tent that was set up for them, following heavy rainfall in the city. pic.twitter.com/tJo5WIx3Gs
— ANI (@ANI) September 18, 2019
भारी बारिश से पटना में जलजमाव
#Bihar: Water-logging in several parts of Patna, after heavy rainfall in the city. pic.twitter.com/NhL0dMRril
— ANI (@ANI) September 18, 2019
मौसम विभाग ने पूर्व में ही बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश होने की संभावना जताई थी। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में आने वाले दिनों में भी तेज बारिश हो सकती है और साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।