फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three people missing after boat capsized in Kareh river in Samastipur, Bihar

बिहार: समस्तीपुर के करेह नदी में नाव पलटने से तीन लोग लापता, तलाश जारी

Sat, 22 Aug 2020 03:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 22 Aug 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Three people missing after boat capsized in Kareh river in Samastipur, Bihar
करेह नदी में नाव पलटने से तीन लोग लापता - फोटो : ANI

बिहार में कोरोना के साथ-साथ बाढ़ का कहर भी जारी है। राज्य में बाढ़ से अब तक 16 जिलों के करीब 82 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य के कई जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई है, लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

विज्ञापन


इसी बीच शनिवार को समस्तीपुर जिले में करेह नदी में नाव पलटने से तीन लोग लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नाव में 20-25 लोग सवार थे, बाकी लोगों को बचा लिया गया है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही दरभंगा जिले स्थित हायाघाट थाना क्षेत्र में करेह नदी में ही नाव पलटने से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। गोड़िहाड़ी गांव के पास तेज आंधी और बारिश के कारण करेह नदी में नाव पलट गई थी। उस वक्त नाव पर सवार 10 लोग किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से 16 जिलों की 81.79 लाख आबादी प्रभावित
बाढ़ से राज्य के 16 जिले प्रभावित हैं। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, बाढ़ की वजह से राज्य में अब तक 27 लोगों का मौत हो चुकी है और 81.79 लाख लोग प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक 16 जिलों की 1,17 पंचायतों की 81,79,257 आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 443 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है, जहां 32,56,10 लोगों को भोजन कराया जा रहा है।


दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 227 पंचायतों की 20,61,700 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमों की तैनाती की गई है। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed