फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three fearless bike borne miscreants shot dead a young man in broad daylight in Madhepura

Bihar: बाइक सवार तीन बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर की हत्या; गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

Fri, 23 Jun 2023 03:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Three fearless bike borne miscreants shot dead a young man in broad daylight in Madhepura
हत्या के खिलाफ प्रदर्शन करते गुस्साए स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बिहारीगंज में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक युवक हथियोंधा वार्ड नंबर एक का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मो. हारून के बेटे मो. आजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाश मो. आजाद को गांधी चौक और सुभाष चौक के बीच हाई स्कूल के पास गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने बिहारीगंज बाजार में सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना पर उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी एस जेड हसन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, मो. आजाद पिकअप चालक था। घटना के वक्त वह पिकअप लेकर स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आए तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed