फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three bogies of goods train derailed in Darbhanga, operations disrupted on Darbhanga-Sitamarhi rail section

Bihar: दरभंगा में मालगाड़ी की 3 बोगी पटरी से उतरीं, दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित

Sat, 08 Apr 2023 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Apr 2023 06:56 PM IST
सार

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कमतौल के नजदीक मोहम्मदपुर स्टेशन के पास गिट्टी लदी मालगाड़ी की तीन बोगियां ट्रैक पर पलट गई। इस कारण इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। परिचालन को जल्द सामान्य के लिए रेलवे ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बों को हटाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Three bogies of goods train derailed in Darbhanga, operations disrupted on Darbhanga-Sitamarhi rail section
पटरी से उतरीं मालगाड़ी की तीन बोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी होने से परिचालन पूरी तरीके से बाधित हो गया है। हादसा दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के मोहम्मदपुर स्टेशन के पास हादसा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदी मालगाड़ी की तीन बोगियां ट्रैक पर पलट गई। इस कारण इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कमतौल के नजदीक मोहम्मदपुर स्टेशन के पास भीषण रेल हादसा हुआ है। इस दौरान सीतामढ़ी जा रही गिट्टी से लदी मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतर गई हैं।
विज्ञापन




हालांकि, इसमें जानमाल की किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। अधिकारियों की टीम वहां पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है। हादसे के कारण रेलखंड पर अप-डाउन दोनों तरफ से गाड़ियों का आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल रेलवे ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बों को हटाने की कोशिश की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द परिचालन सामान्य हो सके। वहीं, हादसे के बाद तत्काल रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश में जुट गए हैं। हादसे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।


समस्तीपुर मंडल के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के बीच मोहम्मदपुर यार्ड में रख-रखाव कार्य के दौरान शनिवार को को 15.15 बजे किमी 48/9-10 के पास मालगाड़ी के खाली तीन वैगन के अवपथन के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित है। मंडल रेल प्रबंधक दुर्घटना राहत यान के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

साथ ही ये हेल्पलाइन नंबर 1. सीतामढ़ी स्टेशन- 8102918527, 2. दरभंगा स्टेशन-  8102918508 और 3. समस्तीपुर स्टेशन-8102918840 जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed