फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three accused of touting railway tickets arrested in raids at three places in Aurangabad and Gaya

Bihar News: लैपटॉप खोलेगा रेलवे टिकटों की दलाली के गहरे राज; औरंगाबाद-गया में छापेमारी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 03:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद/गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद/गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Aug 2023 03:08 PM IST
सार

Bihar News: आरपीएफ ने औरंगाबाद और गया में तीन स्थानों पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेल टिकट दलालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में तीन रेल टिकट दलालों को दबोचा गया है। साथ ही रेल टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल करने वाल सामान भी जब्त किया है, जिससे गहरे राज खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Three accused of touting railway tickets arrested in raids at three places in Aurangabad and Gaya
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने औरंगाबाद और गया में तीन स्थानों पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेल टिकट दलालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पूर्व मध्य रेल के दीनदयाल उपाध्याय मंडल के आरपीएफ के कमांडेंट जतिन बी राज के निर्देश पर की गई है। कार्रवाई में तीन रेल टिकट दलालों को दबोचा गया है। साथ ही रेल टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त किए गए हैं। नकदी भी बरामद की गई है। माना जा रहा है कि जब्त लैपटॉप से रेल टिकटों की दलाली के गहरे राज खुलेंगे।

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट रफीगंज के प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि कमांडेंट के निर्देश पर उनके नेतृत्व में औरंगाबाद और गया जिले में रेल टिकट दलालों के तीन ठिकानों पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से रविवार को देर शाम छापेमारी की गई। छापेमारी में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिली है। पहली छापेमारी औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में देवहरा स्थित एक वसुधा केंद्र और डिजिटल इंडिया कॉमन सेंटर में की गई। दोनों ठिकानों से इनके संचालक पिंटू कुमार और जनमेजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दूसरी छापेमारी गया जिले में टेकारी थाना क्षेत्र में पंचानपुर स्थित संवासिन डिजिटल सेंटर पर की गई। जहां से इसके संचालक अनुज पासवान को गिरफ्तार किया गया। इस ठिकानें से करीब एक लाख पांच हजार रुपये के अवैध रेलवे ई-टिकट बरामद किए गए। साथ ही लैपटॉप भी जब्त किया गया। लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। उम्मीद है कि लैपटॉप की जांच में रेल टिकटों के अवैध कारोबार के गहरे राज खुलेंगे। छापेमारी अभियान में गोह और टेकारी थाना पुलिस भी शामिल रही।
विज्ञापन


साइबर कैफे की आड़ में चल रहा रेल टिकटों का अवैध कारोबार
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार को बताया कि साइबर कैफे की आड़ में इनके संचालक रेल टिकटों का अवैध कारोबार किया करते हैं। आरपीएफ को लगातार इनपुट मिल रहा था कि रेलवे के ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में सेंधमारी कर रेल टिकटों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस कारण आम यात्रियों को तत्काल जैसी सुविधा का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी। जबकि दलालों के माध्यम से रेल टिकट आसानी से उपलब्ध हो जा रहे थे। इस तरह की शिकायतों के बाद आरपीएफ ने अपने खुफिया नेटवर्क के माध्यम से रेल टिकट दलालों के बारे में जानकारी की। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ की कार्रवाई से रेल टिकट के अवैध कारोबारियों में हड़कंप
रेल सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से रेल टिकटों का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के बाद कुछ कारोबारियों ने अपने ठिकानों से साइबर कैफे का बोर्ड हटा दिया है। कुछ अपने घर से चोरी छिपे यह काम करने लगे हैं। वहीं, कुछ ने फिलहाल धंधा ही बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed