फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Threat to blow up Magadh Medical College Hospital with bomb, message came through email; Bihar Police, Gaya

Bihar News: पटना हाईकोर्ट के बाद अब बिहार के एक बड़े अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से आया मैसेज

Sat, 06 Jan 2024 10:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Jan 2024 10:01 AM IST
सार

Bihar News : पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में मगध मेडिकल थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने धारा 505, 506, 507, 120 बी और 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Threat to blow up Magadh Medical College Hospital with bomb, message came through email; Bihar Police, Gaya
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना हाईकोर्ट को शुक्रवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। शनिवार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल को बम विस्फोट कर उड़ा देने की धमकी मिली है। घटना को अस्पताल व पुलिस के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और मगध मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के बयान पर मगध मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में मगध मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने सीनियर एसपी आशीष भारती व मगध मेडिकल थाने के दारोगा को भेजें आवेदक ने बताया है कि उसके पास एक ईमेल आया।

विज्ञापन


अस्पताल के अंदर बहुत सारे बम छुपा रखने की धमकी
इस ईमेल के माध्यम से अवांछित तत्वों ने धमकी दी है कि अस्पताल के अंदर बहुत सारे बम छुपा रखे हैं। उसे आज विस्फोट कर दिया जाएगा। इधर, इस घटना को पुलिस के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर का जायजा लिया। हालांकि, पुलिस टीम ने बहुत ही समान तरीके से पूरी गंभीरता के साथ मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल चारों तरफ जायजा लिया। ताकि अस्पताल परिसर में बम रखे जाने का अफवाह नहीं फैले और भगदड़ नहीं हो।
विज्ञापन


ईमेल कहां से भेजा गया था और किस आईडी से भेजा गया था
पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन करने पर कुछ नहीं निकल। उसके बाद पुलिस के राहत की सांस ली। पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में मगध मेडिकल थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने धारा 505, 506, 507, 120 बी और 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वही इस मामले की छानबीन को लेकर एसपी के गोपनीय कार्यालय में पोस्ट टेक्निकल सेल की पुलिस को लगाया गया है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ईमेल कहां से भेजा गया था और किस आईडी से भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पटना हाईकोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी
पटना उच्च न्यायालय को बम से उड़ा देने की धमकी मिली। जानकारी मिलते ही पटना पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट हो गई। पटना पुलिस और एटीएस की टीम फौरन हाईकोर्ट कैंपस पहुंची। पुलिस टीम डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इधर, पटना हाईकोर्ट के कैंपस के अंदर और बाहर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें हाईकोर्ट के किसी न्याययिक अधिकारी को ईमेल जरिए यह धमकी मिली है। इसके बाद फौरन पटना पुलिस को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed