{"_id":"6597ecaa7a55d1f0800c289d","slug":"bihar-news-patna-high-court-received-threat-to-bomb-ats-team-arrived-to-investigate-security-increased-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच करने पहुंची एटीएस की टीम; चल रहा सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच करने पहुंची एटीएस की टीम; चल रहा सर्च ऑपरेशन
Fri, 05 Jan 2024 05:31 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:31 PM IST
सार
Patna News : पटना पुलिस और एटीएस की टीम फौरन हाईकोर्ट कैंपस पहुंची। पुलिस टीम डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
पटना हाईकोर्ट की फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना उच्च न्यायालय को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। जानकारी मिलते ही पटना पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट हो गई। पटना पुलिस और एटीएस की टीम फौरन हाईकोर्ट कैंपस पहुंची। पुलिस टीम डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है। इधर, पटना हाईकोर्ट के कैंपस के अंदर और बाहर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पटना पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार रहे हैं।
विज्ञापन
मेल कर हाईकोर्ट को बम से उड़ने की सूचना दी गई
सूत्रों की मानें हाईकोर्ट के किसी न्याययिक अधिकारी को पत्र के जरिए यह धमकी मिली है। इसके बाद फौरन पटना पुलिस को जानकारी दी गई। पटना पुलिस और अन्य एजेंसी की टीम पटना हाईकोर्ट कैंपस पहुंचकर जांच में जुट गई है। पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को मेल कर पटना हाई कोर्ट को बम से उड़ने की सूचना दी गई है। यह मेल TERRORIZERS AAA से प्राप्त हुआ है। जिसमें यह बताया गया है कि हाई कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही इसकी जांच की जिम्मा एटीएस टीम ने संभाल ली है।
विज्ञापन
प्रत्येक लोगों की सामानों की सघन जांच की जा रही है
बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद हाई कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड, एटीएस टीम, की पांच टीम मौके पर पहुंचकर अलग-अलग जगह से पूरे चप्पे चप्पे पर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि जिस मेल से यह सूचना प्राप्त हुई है वह मेल फेक भी हो सकता है। फिलहाल हाई कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी गई है। चप्पे चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई है। हाई कोर्ट के अंदर आने वाले प्रत्येक लोगों की सामानों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन