फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Thieves took away SBI ATM full of money in Hussainganj of Siwan, police engaged in investigation

Siwan: हुसैनगंज में रुपयों से भरा SBI का ATM ले उड़े चोर, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

Mon, 13 Mar 2023 05:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

बिहार में सिवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में चोर रुपयों से भरा एसबीआई का एटीएम जमीन खोद कर उखाड़ ले गए। यह एटीएम टेढ़ी घाट बाजार के हाजी गुलाम अरशद कंपलेक्स में लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Thieves took away SBI ATM full of money in Hussainganj of Siwan, police engaged in investigation
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट बाजार में लगा था एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सिवान जिले में चोर रुपयों समेत एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले गए। यह मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में स्थित एसबीआई के एटीएम को चोर बड़ी ही सफाई से उखाड़ कर अपने साथ ले गए। उसमें 28.2 लाख रुपये बचे हुए थे। यह एटीएम टेढ़ी घाट बाजार के हाजी गुलाम अरशद कंपलेक्स में लगा हुआ था।
विज्ञापन


जमीन खोद कर उखाड़ा एटीएम
बताया गया है कि चोरों ने जमीन खोद कर एटीएम मशीन को उखाड़ लिया। इसके बाद चोर पैसों से भरे एटीएम को आसानी से चोरी कर अपने साथ ले गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो देखा कि कंपलेक्स में एटीएम मशीन नहीं है। फिर इसकी सूचना बैंक कर्मी को दी गई। सूचना पर एक बैंक कर्मी जांच करने पहुंचा। उसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम मशीन में 32 लाख रुपये डाले गए थे
सारण जिले के रिविलगंज के रहने वाले सुशांत कुमार सिंह एटीएम कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को इसमें 32 लाख रुपये डाले गए थे। उसके बाद कुछ ग्राहकों ने पैसा निकाला। लेकिन अभी भी उसमें 28.2 लाख बाकी बचे हुए थे, तब तक चोरों ने मशीन ही चोरी कर ली और अपने साथ ले गए। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
इस मामले पर थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिला है। मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed