फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   There was a dispute in Bettiah when a woman was prevented from entering the temple

Bihar News: महिला को मंदिर में जाने से रोकने पर हुआ विवाद, पहुंची पुलिस; आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Sep 2024 05:39 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया में मंदिर में जाने से एक दलित महिला को रोकने पर विवाद हो गया और मामला तूल पकड़ता गया। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। हालांकि मामले कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया है।

 

विज्ञापन
There was a dispute in Bettiah when a woman was prevented from entering the temple
महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में एक दलित महिला के मंदिर जाने की बात पर विवाद उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि जब वह मंदिर में पूजा करने गई तो उक्त सभी आरोपित उसे मंदिर में जाने से रोकने लगे। जब वह बोली कि पूजा करके वापस आ जाएगी तो उक्त आरोपित उसे जातिसूचक गालियां देने लगें और मंदिर में जाने से साफ तौर पर मना कर दिया।

विज्ञापन


मामले को लेकर पीड़िता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही धर्मेन्द्र यादव, सुरेंद्र यादव, अमरेंद्र यादव, बंसराज यादव, रौशन यादव, भुषण यादव, छोटन यादव एवं रितू यादव को आरोपित किया है। महिला ने एफआईआर में बताया है कि जब वह मंदिर में पूजा करने गई तो उक्त सभी आरोपित उसे मंदिर में जाने से रोक दिया। जब वह बोली कि पूजा करके वापस आ जाएगी तो उक्त आरोपित उसे जातिसूचक गालियां देने लगें।
विज्ञापन


वहीं प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉक्टर सपना रानी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस को भेजा गया था, लेकिन आरोपी वहां से भाग गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed