Train Accident : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे से क्षतिग्रस्त ट्रैक दुरुस्त; दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन पर ट्रेन चली
Bihar Rail Accident : दानापुर मंडल के रघुनाथपुर में पुनर्बहाली कार्य करते हुए आज प्रातः 08.10 बजे अप लाइन को परिचालन हेतु फिट कर दिया गया है। 13209 पटना-डीडीयू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग के बदले अब अपने नियमित मार्ग से जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और पटना रेलखंड पर बक्सर के रघुनाथपुर के पास जिस ट्रैक (डाउनलाइन) पर नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी हो गई थी, उस ट्रैक की मरम्मत हो गई। रेलवे के करीब 300 कर्मी इस काम में लगे थे। शुक्रवार सुबह में पहले अप लाइन में ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। शाम तक डाउन लाइन को भी दुरुस्त कर दिया गया। डाउन लाइन से भी ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर में पुनर्बहाली कार्य करते हुए आज प्रातः 08.10 बजे अप लाइन को परिचालन हेतु फिट कर दिया गया है। शाम में डाउन लाइन को भी परिचालन के लिए फिट कर दिया गया। डाउन लाइन शुरू होने के बाद अब दिल्ली-पटना-हावड़ा की ट्रेन गुजर सकती है। अप लाइन शुरू होने से हावड़ा-दिल्ली-पटना की ट्रेन गुजरने लगी थी।
आज सुबह 13209 पटना-डीडीयू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग के बदले अब अपने नियमित मार्ग से चली। अपलाइन में यह ट्रेन सुबह 10: 14 बजे गुजरी। रघुनाथपुर रेलवे ट्रैक पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि, 13209 पटना डीडीयू पैसेंजर ट्रेन सबसे पहले रघुनाथपुर से अप लाइन में निकाला गया है। डाउन लाइन को भी चालू करा दिया गया है।
अब तक 95 ट्रेनों का रूट चेंज, 31 कैंसिल
यह हादसा बुधवार रात 9:35 बजे हुई थी। गुरुवार को इस अप और डाउन लाइन ट्रेनों का परिचालन नहीं हुआ। शुक्रवार को अपलाइन बन गई। ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो गया। हादसे के कारण अब तक 95 ट्रेनों को रूट चेंज कर चलाया गया है। वहीं 31 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा। सूत्रों का मानना है कि ट्रैक में क्रैक आने की वजह से यह हादसा हुआ। रेलवे सूत्रों की मानें तो जिस ट्रैक पर हादसा हुआ, उसे पूरी तरह से क्लियर करने में 2 दिन का समय लग सकता है। सवा तीन से अधिक रेलवे कर्मचारी ट्रैक क्लियर करने में जुटे हैं।
भीषण हादसे ने ली थी चार लोगों की जान
बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बेपटरी हो गई थी। ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गई थीं। इनमें से आठ बोगियां पूरी तरह से गिर गई थीं। इन आठ में से दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे गिर गईं। हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत हो गई थी। अबतक करीब 200 यात्रियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 70 के करीब ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं।