फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The people are misled by the statements made about the temple and Lord Hanuman said Chirag Paswan

चिराग की भाजपा को नसीहत, कहा- मंदिर और भगवान हनुमान के बयानों से निराश होती है जनता

Fri, 14 Dec 2018 10:37 AM IST
भाषा, पटना
भाषा, पटना Updated Fri, 14 Dec 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
The people are misled by the statements made about the temple and Lord Hanuman said Chirag Paswan

लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष और प्रदेश के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने पांच राज्यों के आए चुनाव परिणाम पर भाजपा को परोक्ष रूप से नसीहत देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मंदिर और भगवान हनुमान के बारे में दिये गए बयानो से जनता दिगभ्रमित होती है ।

विज्ञापन


पटना में पत्रकारों से बातचीत चिराग ने कहा, ‘‘यह समझने की जरूरत है कि राजग का एजेंडा हमेशा विकास रहा है । इसपर राम मंदिर के बारे में और भगवान हनुमान को लेकर विवादित बयान के हावी होने से जनता कहीं न कहीं दिग्भ्रमित होती है और निराश होती है क्योंकि वे आपसे इस तरह की उम्मीद नहीं करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गलती से जो चोट (पांच राज्यों के आए चुनाव परिणाम) लगी है, वह आगामी लोकसभा चुनाव में हमें और सतर्क करेगी ।’’ 
विज्ञापन


रालोसपा के राजग से बाहर होने के बाद इस गठबंधन में लोजपा के अधिक सीट मिलने को लेकर आशांवित होने के बारे में पूछे जाने पर चिराग ने कहा कि हमारी प्राथमिकता गठबंधन को और अधिक मजबूत करना और 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक सीट हासिल करना है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजग के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में पूछने पर चिराग ने कहा, ‘‘पांच राज्यों का परिणाम आने के बाद से भाजपा के किसी भी नेता के साथ हमलोगों की कोई बैठक नहीं हुई है । इस चुनाव के बाद मुझे उम्मीद है कि राजग के घटक दलों के भीतर सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए बैठक जल्दी होगी और इसके बाद सीटों की संख्या को सार्वजनिक किया जाएगा ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमलोगों का लक्ष्य नरेंद्र मोदीजी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने का है जिसे हम हासिल करेंगे ।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed