फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The Governor and Chief Minister of Bihar hoisted the tricolor, wished the people of Bihar a happy Republic Day

राज्यपाल और बिहार के मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, बिहारवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Thu, 26 Jan 2023 12:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 26 Jan 2023 12:12 PM IST
सार

राष्ट्र के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करते हुए समस्त बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दर्जन भर सरकारी विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया।

विज्ञापन
The Governor and Chief Minister of Bihar hoisted the tricolor, wished the people of Bihar a happy Republic Day
राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, बिहारवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

राष्ट्र के 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करते हुए समस्त बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया। गाँधी मैदान में हुए झंडोत्तोलन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वहां मौजूद थे। झंडोत्तोलन से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राज्यपाल फागू चौहान ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर बिहार सरकार के लगभग दर्जन भर सरकारी विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने सबसे पहले राज्य के लोगों को इस मौके की बधाई देते हुए आपसी भाई-चारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1960 में हमारा देश गौरवशाली संप्रभु लोकतान्त्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ और संसदीय व्यवस्था पर आधारित शासन की नींव रखी गई।

विज्ञापन


कोरोना काल में सरकार रही सजग 
राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि विगत तीन वर्षों से भारत सहित पूरा विश्व कोरोना महामारी से प्रभावित रहा है। इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार लोगों के साथ रही और लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि बिहार में कोविड-19 की जांच अभी भी लगातार जारी है और वर्तमान में एक भी कोरोना का मामला नहीं है।
विज्ञापन


योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया  
राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा से सुशासन और न्याय के साथ विकास पर जोर दिया है और सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार करने के लिए सात निश्चय-2 के तहत कुछ नये संकल्प लिए गए हैं और इसके तहत योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। हर घर तक नल का जल,पक्की सड़क और नाली,शौचालय निर्माण और टोला सम्पर्क के ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। कुछ क्षेत्रों में जो कुछ काम बचे हुए हैं उन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को दी गई नियुक्तियां 
राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि राज्य में युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए सरकार तत्पर है। इसके लिए युवाओं को बिहार सरकार के कई विभागों में 28000 नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 10 लाख 42 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इस सन्दर्भ में लगभग 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को जीविका दीदियों में शामिल किया गया है।

हर क्षेत्र में हुआ विकास 
राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बिहार में हो रहे विकास के संबंध में कहा कि कई जिलों में बायपास और ब्रिजों का काम चल रहा है। हर घर जल नल के बाद अब गंगा जल आपूर्ति योजना के तहत राजगीर और गया में हर घर तक गंगा जल पहुंचाया गया है। साथ ही उन्होंने ईको टूरिज्म के संबंध में कहा कि सरकार ईको टूरिज्म को लेकर आगे बढ़ रही और इस पथ पर काम भी कर रही है। 


मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास पर किया झंडोत्तोलन 
 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 1, अण्णे मार्ग में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र टुकड़ियों की सलामी ली और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed