फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The bride brutally murdered for dowry

दहेज में पुराने नोट लेकर आई बहू की बेरहमी से हत्या

Tue, 22 Nov 2016 07:49 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
The bride brutally murdered for dowry

पटना जिले के मनेर में पुराने नोट लेकर मायके से आई बहू की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। ससुराल पक्ष के लोग उससे नया नोट बदल कर मांग रहे थे। बहू के इनकार करने पर उनलोगों ने उसे बर्बर तरीके से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया। साथ ही उसकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतिका का भाई सुधीर कुमार ने पुलिस को बताया कि आठ साले पहले उसकी बहन की शादी धर्मेंद्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति ससुर और ससुराल के अन्य लोग मिल कर दहेज के लिए सीमा को प्रताड़ित करते थे। बार-बार मारपीट और घर से भगाने की सूचना पर कई बार आसपास के लोगों ने पंचायती  भी कराई। उसने पुलिस को बताया कि अबतक ससुराल वालों को तीन लाख बतौर दहेज दिए गए। फिर भी उस पर और पैसे लाने का दबाव बना रहे थे। सुधीर ने बताया कि विगत 16 नवंबर को सीमा 8 हजार रुपए लेकर मायके से आई थी, लेकिन उसके ससुराल के लोग पुराना नोट देख बिदक गए और नया नोट जल्द बदलवाकर मंगाने को कहा। सीमा के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की और इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed