फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Terrorists Kishanganj connection: The identity card of Ashraf arrested from Delhi was made by a sarpanch, intelligence agencies are investigating

आतंकी का किशनगंज कनेक्शन: दिल्ली से गिरफ्तार अशरफ का पहचान पत्र एक सरपंच ने बनवाया था

Sat, 16 Oct 2021 09:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 16 Oct 2021 09:47 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 12 अक्तूबर को आतंकी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया था। वह जम्मू कश्मीर, अजमेर, किशनगंज समेत देश के कई शहरों में सक्रिय रहा है। खुफिया एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Terrorists Kishanganj connection: The identity card of Ashraf arrested from Delhi was made by a sarpanch, intelligence agencies are investigating
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीते दिनों दिल्ली से गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी अशरफ के तार बिहार के किशनगंज से जुड़ रहे हैं। जांच में पता चला है कि किशनगंज के एक सरपंच ने उसका पहचान पत्र बनवाने में मदद की थी। खुफिया एजेंसियां अब सरपंच की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

आतंकी अशरफ बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था। कुछ दिन वह अजमेर में रहा। यहां उसका संपर्क बिहार के किशनगंज के युवकों से हुआ और फिर बिहार से तार जुड़ गए। उन्हीं युवकों ने उसका किशनगंज में पहचान पत्र भी बनवा दिया। इसके आधार पर अशरफ का दिल्ली में भी पहचान पत्र बन गया था।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि वह बांग्लादेश से आने की बात कह रहा है, लेकिन जांच में नेपाल का कनेक्शन भी नजर आ रहा है। अशरफ की गिरफ्तारी के बाद से ही बिहार में अलर्ट है। किशनगंज में खासतौर से नजर रखी जा रही है। नेपाल सीमा से लेकर किशनगंज तक सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को आतंकी अशरफ का साथ देने के आरोप में शास्त्री पार्क से एक मौलवी को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ की जा रही था। वह अशरफ के साथ घूमता था और कई कामों में उसकी सहायता करता था।

दूसरी तरफ स्पेशल सेल की जांच में यह बात सामने आई है कि मेरठ समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कई युवक आतंकी अशरफ के संपर्क में थे। स्पेशल सेल ने 12 अक्तूबर को मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया है उस दिन से इन युवकों के मोबाइल बंद हो गए हैं। स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार मो. अशरफ ने अन्य आतंकियों के साथ हैदरपुरा, श्रीनगर में सेना के छह जवानों का गला रेत कर उन्हें जिंदा जला दिया था। अशरफ अभी रिमांड पर है। पुलिस व जांच एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। उसके कई मददगारों को भी जल्द दबोचा जा सकता है।
Terrorists Kishanganj connection: The photo identity card of Ashraf arrested from Delhi was made by a sarpanch, intelligence agencies are investigating
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed