फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Terror of fearless thieves, major theft in the house of a retired engineer, atmosphere of fear in the area

Bihar: बेखौफ चोरों का आतंक, रिटायर्ड इंजीनियर के घर में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत का माहौल

Mon, 30 Jun 2025 02:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 02:52 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के साकेतपुरी मुहल्ले में रिटायर्ड इंजीनियर के दो घरों को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक घर से नगदी, चांदी के सिक्के और ज्वेलरी की चोरी हुई, जबकि दूसरे घर में चोरी का प्रयास किया गया।
 

विज्ञापन
Terror of fearless thieves, major theft in the house of a retired engineer, atmosphere of fear in the area
चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साकेतपुरी मुहल्ले में बीती रात बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रिटायर्ड इंजीनियर सुधीर कुमार श्रीवास्तव के घर में घुसकर नगदी और ज्वेलरी की चोरी कर ली, जबकि उनके छोटे भाई सुनील कुमार श्रीवास्तव के घर में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिलने पर चोर भाग निकले। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


पीड़ित सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वे परिवार समेत फर्स्ट फ्लोर पर सो रहे थे। रात में चोरों ने पीछे की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने सो रहे परिवार को बाहर से कमरे में बंद कर दिया और घर में रखी नगदी, चांदी के सिक्के और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। सुबह उठने पर परिवार ने खुद को कमरे में बंद पाया। भतीजे को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया।
विज्ञापन


वहीं, उनके छोटे भाई सुनील कुमार के घर में भी चोरों ने घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। चोरों ने अलमीरा और सामान बिखेर दिया और फिर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। एक घर में चोरी की पुष्टि हुई है जबकि दूसरे घर में चोरी का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान

पुलिस के अनुसार, पिछले एक महीने में इस इलाके में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं। इससे पहले भी एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से साकेतपुरी मुहल्ले में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed