तेजस्वी प्रसाद का बीजेपी पर तंज, बोले देखो अपने 'परम प्यारे टुन्ना की करतूत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायावती पर अभद्र टिप्पणी के मामले में घिरी भाजपा सरकार पर बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने भी हमला किया है। तेजस्वी ने बीजेपी के एक अन्य एमएलसी टुन्ना पांडे के छेड़छाड़ के मामले में फंसने पर तंज कसा है।
तेजस्वी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि 'कौन फैला रहा है बिहार में जंगलराज सुशील मोदी जी? देखिये आपके परम प्यारे टूना पांडे की करतूत। निकालिये अब कैंडल मार्च'।
इस तंज के साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम ने सुशील मोदी के उस ट्वीट को भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने टुन्ना पांडे को उपचुनाव में सीवान से जीत की बधाई दी थी।
कोई औरतों को गाली देता तो कोई लड़कियों को छेड़ता है
अपने एक दूसरे ट्वीट में तेजस्विनी ने कहा कि 'यूँ तो कमल कीचड़ से ऊपर होता है पर बीजेपी का कमल कीचड़ में सना है! कोई औरतों को गाली देता तो कोई लड़कियों को छेड़ता है।'
आपको बता दें कि बिहार के सीवान से एमएलसी टुन्ना पांडेय हाजीपुर जीआरपी पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में टुन्ना पांडेय को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया।
आरोप है कि टुन्ना पांडे ने पूर्वांचल एक्सप्रेस में अपनी बगल वाली सीट पर पिता के साथ सफर कर रही 12 साल की लड़की के छेड़छाड़ की थी।