{"_id":"663783adf0487ef3650bb387","slug":"tejashwi-yadav-targets-pm-modi-anant-singh-lok-sabha-elections-rjd-jdu-bihar-news-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024 : पीएम मोदी जी... हमारी नहीं तो अटलजी की ही बात मान लीजिए, तेजस्वी यादव ने क्यों कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024 : पीएम मोदी जी... हमारी नहीं तो अटलजी की ही बात मान लीजिए, तेजस्वी यादव ने क्यों कही यह बात
Sun, 05 May 2024 06:33 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 05 May 2024 06:33 PM IST
सार
वहीं पूर्व विधायक अनंत सिंह के 15 दिनों के पेरोल बाहर के मामले पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब वह राजद में थे तो अपराधी थे अब जदयू में आकर संत हो गए है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम मोदी द्वारा गोधरा कांड पर दिए गए बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव पर किये गए कटाक्ष का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि गोधरा कांड के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किस पर अपना गुस्सा निकाला था? यह सबको पता है। उस समय वाजपेयी ने कहा कि राजधर्म का पालन करो। आगे तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी हमारी बात मत मानिए लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी की बात तो मान लीजिए।
विज्ञापन
जदयू में आकर संत हो गया अनंत सिंह
वहीं पूर्व विधायक अनंत सिंह के 15 दिनों के पेरोल बाहर के मामले पर तंज कसते हुए कहा कि जब वह राजद में थे तो अपराधी थे अब जदयू में आकर संत हो गए है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने पूर्व विधायक अनंत सिंह को राज्य सरकार ने पुस्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए 15 दिनों का पेरोल दिया है। जबकि इसी 15 दिनों के भीतर ही 13 मई को मुंगेर लोकसभा में मतदान होना है ऐसे में मतदान से पहले उनका जेल से बाहर आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है
दरअसल, दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। तेजस्वी यादव दरभंगा में पिछ्ले चार दिनों से कैम्प कर पूरे मिथिलांचल को साधने में लगे हुए है। कि तेजस्वी यादव पिछले चार दिनों से दरभंगा में रहकर ही चुनावी कैम्पेन में जा रहे हैं। यहां से वह दरभंगा लोकसभा सहित मधुबनी, झंझारपुर और खगड़िया लोकसभा में लगातार महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष चुनाव में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन