फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav targets CM Nitish Kumar over his social campaign against liquor ban

बिहार: समाज सुधार अभियान पर निकले सीएम नीतीश, तेजस्वी ने कसा तंज 

Wed, 22 Dec 2021 04:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Wed, 22 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर यात्रा क्यों नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Tejashwi Yadav targets CM Nitish Kumar over his social campaign against liquor ban
Nitish kumar and Tejashwi yadav - फोटो : social media

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समाज सुधार अभियान पर हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने मोतिहारी से की। इस अभियान के जरिए वह राज्य में लागू शराबबंदी कानून को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस अभियान को लेकर नीतीश पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर यात्रा क्यों नहीं करते हैं।

विज्ञापन


तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि क्या बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएं नहीं है? सीएम इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर दूर क्यों नहीं करना चाहते?
विज्ञापन


नीतीश को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी ने ट्वविटर पर लिखा, 16 वर्षों से आप बिहार की सत्ता में हैं। राज्य को समाज सुधार से कहीं अधिक व्यवस्था सुधार यात्रा की है। अगर सिस्टम सही हो जाएगा तो अधिकांश सामाजिक समस्याएं खुद ही दूर हो जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासनिक आराजकता व्याप्त है और आपका सिस्टम ध्वस्त हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed