फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi yadav targeted khattar govt

तेजस्वी ने खट्टर सरकार पर कसा तंज, 'राम- राम...अनर्थ..घोर अनर्थ'

Wed, 27 Jul 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
Tejashwi yadav targeted khattar govt

बिहार में लचर कानून व्यवस्‍था और जंगलराज के आरोप झेल रही बिहार सरकार के नेता भी विरोधियों पर पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हरियाणा के सोनीपत में कार सवार युवक के अपहरण कर 35 लाख रुपये लूटने की सनसनीखेज घटना ने विरोधियों को पलटवार करने का मौका दे दिया।

विज्ञापन


भाजपा शासित राज्य में हुई इस सनसनीखेज घटना पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हरियाणा सरकार और भाजपा पर करारा वार ‌किया। ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वाले तेजस्वी ने ट्वीट कर तंज कसा "राम- राम...अनर्थ..घोर अनर्थ। घोर जंगलराज, आतंकराज, गुंडाराज, बेशर्मराज, अपहरण राज, अत्याचारी राज। पता करो किसका राज?" 
विज्ञापन


तेजस्वी के इस ट्वीट से साफ था कि वो किसको निशाना बना रहे हैं। उनके निशाने पर हरियाणा की खट्टर सरकार है। पिछले कुछ समय से हरियाणा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर तेजस्वी लगातार मुखर हैं, जाट आंदोलन के दौरान हुई जबरदस्त ‌हिंसा को लेकर भी वह लगातार भाजपा सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट कर हरियाणा सरकार पर किया वार

Tejashwi yadav targeted khattar govt

असल में अपने पिता की तरह तेजस्वी यादव भी भाजपा सरकार और उसके नेताओं पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कुछ दिन पहले ‌बिहार के ही भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडे के छेड़छाड़ के मामले में फंसने पर उन्होंने सुशील मोदी और भाजपा को घेर लिया था।

ट्वीट करते हुए उन्होंने मुन्ना पांडे को सुशील मोदी का प्यारा बताते हुए पूछा था कि अब कौन फैला रहा है जंगलराज। बिहार में जंगलराज और बिगड़ती कानून व्यवस्‍था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमतौर पर बेशक अपनी चुप्पी न तोड़ते हों लेकिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसकी खूब भरपाई करते हैं। 

वह काफी मुखर अंदाज में बिहार सरकार का पक्ष तो रखते ही हैं विरोधियों को भी असलियत दिखाने से पीछे नहीं रहते। खासकर भाजपा शासित राज्यों में हुई घटनाओं को वो प्रमुखता से मुद्दा बनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed