तेजस्वी ने खट्टर सरकार पर कसा तंज, 'राम- राम...अनर्थ..घोर अनर्थ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में लचर कानून व्यवस्था और जंगलराज के आरोप झेल रही बिहार सरकार के नेता भी विरोधियों पर पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हरियाणा के सोनीपत में कार सवार युवक के अपहरण कर 35 लाख रुपये लूटने की सनसनीखेज घटना ने विरोधियों को पलटवार करने का मौका दे दिया।
भाजपा शासित राज्य में हुई इस सनसनीखेज घटना पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हरियाणा सरकार और भाजपा पर करारा वार किया। ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वाले तेजस्वी ने ट्वीट कर तंज कसा "राम- राम...अनर्थ..घोर अनर्थ। घोर जंगलराज, आतंकराज, गुंडाराज, बेशर्मराज, अपहरण राज, अत्याचारी राज। पता करो किसका राज?"
तेजस्वी के इस ट्वीट से साफ था कि वो किसको निशाना बना रहे हैं। उनके निशाने पर हरियाणा की खट्टर सरकार है। पिछले कुछ समय से हरियाणा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर तेजस्वी लगातार मुखर हैं, जाट आंदोलन के दौरान हुई जबरदस्त हिंसा को लेकर भी वह लगातार भाजपा सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं।
राम- राम...अनर्थ..घोर अनर्थ। घोर जंगलराज, आतंकराज, गुंडाराज, बेशर्मराज, अपहरण राज, अत्याचारी राज।पता करो किसका राज? https://t.co/AyRAJX3XxY
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 26, 2016
ट्वीट कर हरियाणा सरकार पर किया वार
असल में अपने पिता की तरह तेजस्वी यादव भी भाजपा सरकार और उसके नेताओं पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कुछ दिन पहले बिहार के ही भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडे के छेड़छाड़ के मामले में फंसने पर उन्होंने सुशील मोदी और भाजपा को घेर लिया था।
ट्वीट करते हुए उन्होंने मुन्ना पांडे को सुशील मोदी का प्यारा बताते हुए पूछा था कि अब कौन फैला रहा है जंगलराज। बिहार में जंगलराज और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमतौर पर बेशक अपनी चुप्पी न तोड़ते हों लेकिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसकी खूब भरपाई करते हैं।
वह काफी मुखर अंदाज में बिहार सरकार का पक्ष तो रखते ही हैं विरोधियों को भी असलियत दिखाने से पीछे नहीं रहते। खासकर भाजपा शासित राज्यों में हुई घटनाओं को वो प्रमुखता से मुद्दा बनाते हैं।