फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav said attack on PM Modi; Virat Kohli, Lok Sabha elections, Bettiah public meeting

Election 2024: तेजस्वी बोले- इन जैसे भगोड़े पीएम मोदी के परिवार के लोग हैं, मैं कोहली के साथ क्रिकेट खेलता था

Sun, 07 Apr 2024 06:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 07 Apr 2024 06:23 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे वैसे केस में फंसाया जा रहा है जब मेरी मूंछ नहीं आई थी और मैं विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेलता था फिर मैंने रेलवे में घोटाला कैसे कर लिया।

विज्ञापन
Tejashwi Yadav said attack on PM Modi; Virat Kohli, Lok Sabha elections, Bettiah public meeting
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण के बेतिया में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर भी फोकस किया और बिहार में खुद के मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इससे पहले बगहा चीनी मिल प्रांगण में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में दीपक यादव ने भाजपा छोड़ राजद का दामन थामा और उनके साथ सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


ये लोग सिर्फ झूठ बोलकर वोट लेने आते हैं 

तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी ने मोतिहारी में 10 साल पहले कहा था कि यहां बंद पड़े चीनी मिल को शुरू कराकर उस चीनी से चाय पीएंगे। 10 साल पहले उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी। आखिर क्या हुआ? ये सिर्फ आप लोगों से झूठ बोलकर वोट लेने आते हैं। मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी ने तिरुपति शुगर मिल के एमडी दीपक यादव को राजद से टिकट देने की घोषणा करते हुए लोगों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में खुद के सीएम बनने की बात करते हुए कहा कि बगहा को उनके पिता ने पुलिस जिला बनाया था। अगर मैं मुख्यमंत्री बना तो वाल्मीकिनगर को जिला बनाऊंगा।

विज्ञापन


जब मेरी मूछ नहीं आई थी तब मैं विराट कोहली के साथ खेलता था

तेजस्वी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश के विभिन्न बैंकों से पैसा लेकर भागने वाले नीरव, विजय माल्या, ललित मोदी जैसे भगोड़े मोदी जी के परिवार के लोग हैं। क्योंकि खुद को चौकीदार कहने वाले मोदी जी को इनका भ्रष्टाचार नहीं दिखता। मोदी जी का जो विरोध करेगा वहीं भ्रष्टाचारी नजर आता है और उसके यहां ईडी और सीबीआई का छापा पड़ता है। जिस तरह उनके पिता नहीं डरे वैसे बेटा भी ईडी और सीबीआई से नहीं डरेगा। मुझे वैसे केस में फंसाया जा रहा है जब मेरी मूंछ नहीं आई थी और मैं विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेलता था फिर मैं रेलवे में घोटाला कैसे कर लिया। इतना हीं नहीं उन्होंने अमित शाह के बारे में कहा कि आपके चंपारण में उन्होंने खुले मंच से वादा किया था कि नीतीश जी के लिए दरवाजा बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed