{"_id":"5d008ba2bdec22070518ed35","slug":"tejashwi-yadav-did-not-attended-lalu-yadav-birthday-party-in-delhi-or-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव के जन्मदिन पर नहीं दिखे तेजस्वी यादव, जदयू ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव के जन्मदिन पर नहीं दिखे तेजस्वी यादव, जदयू ने कसा तंज
Wed, 12 Jun 2019 11:37 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 72वें जन्मदिन के दिन पत्नी राबड़ी देवी और दोनों बेटों ने ट्विटर पर तो बधाई दी, लेकिन पटना से लेकर दिल्ली तक किसी भी समारोह में उनके राजनीतिक वारिस तेजस्वी यादव नजर नहीं आए। पटना से लेकर दिल्ली राजद कार्यालय तक राजद नेता और समर्थक उन्हें ढूंढ़ते रहे।
विज्ञापन
वंचित, उपेक्षित, उपहासित, उत्पीड़ित और ग़रीब वर्गों के लिए जीवनभर लड़ने वाले योद्धा जन-जन के प्रिय नेता आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी को अवतरण दिवस की असीम और अनंत शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/0MZOHAWOAQ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 11, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ दिल्ली स्थित राजद कार्यालय 'राबड़ी भवन' में मीसा भारती, जयप्रकाश यादव और मनोज झा ने केक काटकर सादे समारोह में लालू यादव के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की, तो वहीं पटना राजद कार्यालय में पटना जिला अध्यक्ष देवमुनि यादव, पूर्व मंत्री सीताराम यादव और महासचिव भाई अरुण ने 72 पौंड का केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं की आखें लालू यादव के बड़े बेटे और राजनीतिक उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को ढूंढती रहीं, लेकिन वो न पटना और न ही दिल्ली के कार्यक्रम में दिखे। पिता के जन्मदिन समारोह में उपस्थित न होने पर प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हद है कि आपने अपने पिता को ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी। जिसकी बदौलत आपका वजूद है, उनको ट्वीट पर बधाई। असल में आपको संस्कार मिले ही नहीं। यही वजह है कि आज बीमार लालू अकेले जेल में हैं और आपलोग ऐश में हैं। साबित हो गया कि आप अपनों के लिए भी पूरी तरह सियासी हैं। आपको अपने पिता से प्रेम नहीं है। आप पत्थर दिल हैं।
संजय सिंह ने कहा कि एक वक्त था जब लालू प्रसाद के जन्मदिन पर उनके आवास से लेकर पार्टी कार्यालय तक में जश्न होता था। लेकिन उनके बेटे के चलते इस बार उनका जन्मदिन बदरंग हो गया। केक कटा तो जरूर लेकिन फीका और उत्साह के बगैर।
उधर तेजप्रताप यादव ने अपने पिता के जन्मदिन के दिन छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लोकतांत्रिक तरीके से बैलेट पेपर पर चुनाव कराया, जिसमें उनके मीडिया प्रभारी सृजन स्वराज ने गगन यादव को हरा कर जीत हासिल की।