{"_id":"62669d494d19f9790a03f02a","slug":"tejashwi-yadav-advices-congress-election-tactics-for-2024-lok-sabha-election-says-fight-will-continue-against-bjp-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी यादव बोले: भाजपा-आरएसएस के खिलाफ लड़ते रहेंगे, 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस को दी नसीहत, पीके पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी यादव बोले: भाजपा-आरएसएस के खिलाफ लड़ते रहेंगे, 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस को दी नसीहत, पीके पर कसा तंज
Mon, 25 Apr 2022 07:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:36 PM IST
सार
बिहार में विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बीते दिनों हुई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात समेत 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष की रणनीति पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही तो प्रशांत किशोर पर भी तंज कसा।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से बीते दिनों आयोजित की गई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। इसके बाद बिहार की राजनीति में नया मोड़ आने की अटकलें शुरू हो गई थीं। हालांकित सोमवार को राजद नेता और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से जुड़ी ताकतों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
इफ्तार पार्टी परंपरा से जुड़ा कार्यक्रम है, इसके राजनीतिक मायने न निकाले जाएं
इस सवाल पर कि क्या वह एक बार फिर जदयू से हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं, तेजस्वी ने कहा कि हम इफ्तार और मकर संक्रांति के मौते पर दो दशक से अधिक समय से पार्टी का आयोजन करते आ रहे हैं। यह पूरी तरह परंपरा से जुड़ा हुआ कार्यक्रम था। इसके कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाले जाने चाहिए। बता दें कि कुछ समय पहले ही राजद ने जदयू के साथ हाथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
200 सीटों पर चुनाव लड़े कांग्रेस, बाकी सीटों पर मजबूत क्षेत्रीय दलों को मिले मौका
तेजस्वी ने कहा कि राजद ने कभी भी भाजपा, आरएसएस या उनके सहयोगियों के साथ कोई प्रत्यक्ष का अप्रत्यक्ष समझौता नहीं किया है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन पर जोर दिया। तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस को उन 200 सीटों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जहां उसकी भाजपा से सीधी लड़ाई है। जहां पर क्षेत्रीय दल मजबूत स्थिति में हैं वहां पर उसे आगे नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
पीके पर कसा तंज, बोले- एजेंसियां चुनाव जितवा पातीं तो अमीर ही शासन करते
उधर, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं पर भी तेजस्वी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर एजेंसियां चुनाव जितवा सकतीं तो अमीर लोग पार्टियां बनाते और शासन करते। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि वह 200 से अधिक उन सीटों पर अपना ध्यान लगाए जहां उसकी भाजपा के साथ सीधी लड़ाई है। जहां क्षेत्रीय दल मजबूत हैं वहां उन्हें मौका मिलना चाहिए।
हमारे संविधान और देश की आत्मा को कुचल रही भाजपा की 'बुलडोजर राजनीति'
वहीं, आपराधिक मामलों में आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और न ही इसकी सराहना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों, अल्पसंख्यकों, दलितों के घरों व आजीविका पर भाजपा बुलडोजर चला रही है और हमारे देश के संविधान के साथ इसकी आत्मा को भी कुचल रही है। यह देश के वर्तमान और भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।