फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej Pratap Yadav targets PM Modi and Ramkripal Yadav; Soldier Martyr, Pataliputra, Misa Bharti, Bihar News

Election 2024 : तेज प्रताप बोले- मोदीजी के कारण शहीद हो रहे सैनिक, पहले नहीं होते थे; रामकृपाल पर भी कड़ा रुख

Sun, 05 May 2024 08:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 May 2024 08:46 PM IST
सार

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरह से गर्मी में भी लोगों का हुजूम एकत्रित हो रहा है, उससे स्पष्ट है कि हमारी बड़ी जीत होगी। इंडी गठबंधन की सरकार का बनना तय है।

विज्ञापन
Tej Pratap Yadav targets PM Modi and Ramkripal Yadav; Soldier Martyr, Pataliputra, Misa Bharti, Bihar News
तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि चुनाव आते ही जवान जो शहीद हो जाते हैं। मोदी जी चुनाव के समय हथकंडे अपनाते हैं। पीएम मोदी ने लोगों को लड़वाने का काम किया है। हिन्दू और मुसलमान में देश को बांटने का काम किया है। जवान मोदी जी की वजह से शहीद हुए। पहले कहां इतने जवान शहीद होते थे। 

विज्ञापन


जनता बताएगी कौन माफियाओं की पार्टी है?
तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा के लोग केवल इधर-उधर की बातें करते हैं। जनता के बीच जाकर मुद्दे की बात नहीं करते हैं। राजद माफियाओं की पार्टी है। रामकृपाल यादव के इस बयान पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि समय आ गया है जल्द ही पता चल जाएगा कि कौन माफिया है? और, कौन क्या है? जनता सबकुछ जानती है। वह बताएगी कि कौन माफियाओं की पार्टी है। बिना नाम लिए रामकृपाल यादव निशाना साधते हुए कहा कि जनता के बीच जहां-जहां कुछ लोग जा रहे, वहां की जनता उन्हें नकार रही है। कौन आंसू बहा रहा और कौन भीख मांग रहा है? यह तो जनता जान रही है। यह लोग बहरूपिया हैं, अभी से ही सतर्क हो जाइए। इस बार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से दीदी मीसा भारती की जीत तय है।
विज्ञापन


तेज प्रताप ने कर दी यह भविष्यवाणी
दरअसल, तेजप्रताप यादव अपनी बड़ी बहन और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के साथ मीटिंग में शामिल होने बेली रोड स्थित लालू खटाल (गौशाला) गए थे। यहां पर पूर्व मंत्री और दानापुर के विधायक रामानंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरह से गर्मी में भी लोगों का हुजूम एकत्रित हो रहा है, उससे स्पष्ट है कि हमारी बड़ी जीत होगी। इंडी गठबंधन की सरकार का बनना तय है। हम भविष्यवाणी करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed