{"_id":"64620f771b92d639bb039afa","slug":"tej-pratap-yadav-grand-son-of-lalu-yadav-came-on-social-media-with-his-birth-mystry-after-baba-bageshwar-dss-2023-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav : लालू के बड़े लाल तेज प्रताप विरोध करने की जगह गायब कहां थे; किस बाबा को अपना क्या बता दिया देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav : लालू के बड़े लाल तेज प्रताप विरोध करने की जगह गायब कहां थे; किस बाबा को अपना क्या बता दिया देखिए
Mon, 15 May 2023 04:24 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 15 May 2023 04:24 PM IST
सार
Bihar News : बिहार के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव बागेश्वर वाले बाबा को रोकने के लिए अपनी आर्मी DSS को लेकर चर्चा में थे। जब वह आए तो तेज चुप हो लिए। अब निकले हैं तो अपने जन्म में एक दूसरे बाबा की कृपा बताई।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री और तेज प्रताप यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व राज्य के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने जन्म को लेकर अपने अंदाज में रहस्योद्घाटन किया है। बागेश्वर वाले बाबा के मुखर विरोध के लिए धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (DSS) की तैयारी फ्लॉप होने के बाद तेज प्रताप चुप थे। उनके गायब होने की बातें चल रही थीं। अब तेज प्रकट हुए और बताया कि उनके जन्म में एक बाबा की कृपा थी।
रोहिणी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर हमलावर रहीं
बागेश्वर वाले बाबा पर निशाना, इन्हें बताया असली बाबा लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या भाई की गैरहाजिरी में बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर हमलावर रहीं। उन्होंने पर्चा वाले बाबा कहकर अपनी मुराद बताई और इसी बहाने मजाक उड़ाया। अब तेज प्रताप वापस लौटे हैं और सोशल मीडिया के जरिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए लिखा- "मेरा जन्म इन्हीं के आशीर्वाद से हुआ है। मेरे पिता जी अक्सर इनका दर्शन करने जाया करते थे....।" इस लाइन के साथ उन्होंने ब्रह्मलीन योगिराज देवराहा बाबा की तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

निशाने पर अकेले धीरेंद्र शास्त्री नहीं, यह भी
तेज प्रताप यादव के निशाने पर अकेले बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नहीं हैं। तेज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए भाजपा नेताओं को भी टैग किया है। इसमें उन्होंने सबसे पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को रखा है। इसके बाद भाजपा और बागेश्वर धाम सरकार के अलावा, गिरिराज सिंह, मनोज तिवारी, रामकृपाल यादव आदि को भी टैग किया है। तेज प्रताप ने बागेश्वर धाम वाले बाबा को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहे थे और एयरपोर्ट पर रोकने तक की धमकी दे दी थी, लेकिन भारी भीड़ के बीच उनकी आर्मी DSS का कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आया। खुद तेज प्रताप के आवास पर भी इन दिनों वीरानी रही। अब तेज प्रताप सामने आए तो सोशल मीडिया के जरिए बताने की कोशिश की कि असली बाबा कौन और नकली कौन। कहा जा रहा है कि तेज प्रताप उस अफवाह पर स्पष्टीकरण के बाद निकले, जिसमें कथित तौर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने वाले थे। तेजस्वी ने साफ किया कि ऐसी कोई बात ही नहीं।