{"_id":"64c67a9016c0d2721f0f177a","slug":"teenager-returning-after-having-feast-was-beaten-to-death-accused-of-killing-neighbor-in-samastipur-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भोज खाकर लौट रहे किशोर की पीट-पीट कर हत्या, पड़ोसी पर जान लेने का आरोप; दो गुटों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भोज खाकर लौट रहे किशोर की पीट-पीट कर हत्या, पड़ोसी पर जान लेने का आरोप; दो गुटों में तनाव
Sun, 30 Jul 2023 08:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 30 Jul 2023 08:29 PM IST
सार
रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मृतक युवक भोज खाकर लौट रहा था। उसी दौरान राम कुमार महतो आदि ने उसकी पटाई की है, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपित पक्ष ने मृतक पर ऐसा इल्जाम लगाया कि पुलिस गुत्थी सुलझाने में उलझ गई।
विज्ञापन
किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाने के मिर्जापुर गांव के भोज खाकर लौट रहे एक किशोर की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक किशोर की पहचान गांव के ही चौधरी महतो के बेटे श्याम कुमार (15) के रूप में की गई है। हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया गया है। घटना के बाद गांव के ही दो गुटों के बीच तनाव बना हुआ है। रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक का चाचा भोला महतो ने बताया कि श्याम राम करीब 11 बजे अपने ननिहाल मिर्जापुर गांव से भोज खाकर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही राम कुमार महतो आदि ने घेर कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि श्याम राम उनके घर में चोरी की नीयत से घुसा था। जहां लोगों ने उसकी पिटाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई। उधर, पिटाई की घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिली तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मृतक युवक भोज खाकर लौट रहा था। उसी दौरान राम कुमार महतो आदि ने उसकी पटाई की है, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि दूसरे पक्ष राम कुमार का कहना है कि श्याम राम उनके घर में चोरी की नीयत से घुसा था। दोनों ही पक्षों के बयान की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा।