फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   teachers cannot distribute dress with police: shahi

पुलिस बिना शिक्षक नहीं बांट सकते पोशाक: शाही

Sat, 19 Jan 2013 05:47 PM IST
मुजफ्फरपुर/इंटरनेट डेस्क
मुजफ्फरपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
 teachers cannot distribute dress with police: shahi

कम उपस्थिति के चलते विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, पोशाक और साइकिल का लाभ न पा सकने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक स्कूल पहुंच कर शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहे हैं। ऐसे में प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव महेंद्र शाही ने कहा कि बिना पुलिस के राशि का वितरण असंभव है।

विज्ञापन


महेंद्र शाही दामचुक स्थित शिक्षक संघ भवन में शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत की उपस्थिति लोग नहीं मानते। लोगों का कहना है कि हमें पोशाक चाहिए। मेरा बच्चा स्कूल में जाता है। उपस्थिति हम नहीं जानते हैं। राशि नहीं मिली तो स्कूलों में तालाबंद कर पिटाई करेंगे। ऐसी स्थिति में भला कैसे काम किया जा सकता है।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार राशि पाने के लिये विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत तक होनी अनिवार्य है। लेकिन इतने बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बहुत से विद्यार्थियों को विभागीय लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते अभिभावक रोष प्रकट कर रहे हैं। इस संबंध में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रद्युम प्रसाद सिंह, प्रधान सचिव राज किशोर तिवारी व उप प्रधान सचिव भूपनारायण पांडेय ने कहा कि विभाग को शिक्षकों की मर्यादा का जरा भी ख्याल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यालयों में हंगामे की सूचना देने के बाद पुलिस नहीं पहुंचती है। बैंक से रुपये लेकर स्कूल तक आना जोखिम भरा काम है। शिक्षकों की जान को खतरा है। ग्रामीण बैंक मोटी रकम देने से मना कर देता है। चार लाख रुपये से ज्यादा रखने की व्यवस्था ग्रामीण बैंकों में नहीं है। प्रशासन विभाग व शिक्षा विभाग के इस रवैये से शिक्षकों और विद्यार्थियों का भला नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed