फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Taliban punishment for lover in Darbhanga, shaved head and paraded around the village smeared with soot, video

Bihar: दरभंगा में प्रेमी युवक को तालिबानी सजा, मुंडन कर कालिख पोत गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Sat, 05 Jul 2025 09:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 09:01 PM IST
सार

बिहार के दरभंगा जिले में एक प्रेमी युवक को दो समुदायों के बीच प्रेम संबंध के चलते तालिबानी सजा दी गई। लड़की पक्ष ने युवक का सिर मुंडवाकर, चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया और मारपीट की। 
 

विज्ञापन
Taliban punishment for lover in Darbhanga, shaved head and paraded around the village smeared with soot, video
युवक को मुंडन कर मुंह पर कालिख पोत पूरे गांव में घुमाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध के चलते एक युवक को तालिबानी स्टाइल में सजा दी गई। युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं, और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इसी को लेकर गांववालों ने युवक को न केवल अपमानित किया, बल्कि हिंसा का भी शिकार बनाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक और युवती 2 जुलाई को अपने घरों से भाग गए थे। बाद में लड़की के परिजनों ने उन्हें यह कहकर वापस बुलाया कि उनकी शादी करा दी जाएगी। जब दोनों लौटे, तो लड़की पक्ष ने लड़के के पिता को भी बुलाया और उसके सामने ही युवक का सिर मुंडवाया, उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे युवक को अपमानित किया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वजीरगंज के दखिनगांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो घरों से 54 लाख की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही दरभंगा पुलिस हरकत में आई और सदर डीएसपी राजीव कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि दोनों युवक-युवती बालिग हैं और उन्हें पुलिस संरक्षण में रखा गया है। इस मामले में लड़की के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed