फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil kumar Modi attacks Tejashwi Yadav said became owner of 30 Benami property at the age of 28

सुशील मोदी का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- 28 साल की उम्र में 30 से ज्यादा बेनामी संपत्ति के मालिक बने

Sat, 17 Feb 2018 08:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 17 Feb 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
Sushil kumar Modi attacks Tejashwi Yadav said became owner of 30 Benami property at the age of 28
सुशील मोदी
बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने कहा है कि 50 वर्षों तक राजनीति में सक्रिय रहने वाले कर्पूरी ठाकुर की जब मृत्यु हुई तो उनके पास एक पक्का मकान और कोई बैंक बैलेंस नहीं था।
विज्ञापन


लेकिन कर्पूरी ठाकुर के नाम की दुहाई देने वाले ऐसे लोग भी हैं जिन्हें मौका मिला तो 28 वर्ष की उम्र में 30 से ज्यादा बेनामी संपत्ति के मालिक बन गए। सुशील मोदी जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर कर्पूरी ठाकुर फाउंडेशन की ओर से राजथानी पटना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी समिट के सम्मेलन में राजद के हंगामा करने पर उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में देश के चार-चार मुख्यमंत्रियों के जेल जाने से संबंधित उनके बयान पर राजद का भड़कना ‘चोर की दाढ़ी में तिनके’ की कहावत को चरितार्थ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद को बताना चाहिए कि क्या उनके नेता आंदोलन और सत्याग्रह करके जेल गए हैं या चारा घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के आरोप में तीन-तीन कोर्ट से सजा मिलने के बाद जेल में बंद हैं? 

'बिहार को बदनाम और कलंकित उन लोगों ने किया...'

Sushil kumar Modi attacks Tejashwi Yadav said became owner of 30 Benami property at the age of 28
sushil modi
मोदी ने राजद के आरोप के जवाब में कहा कि बिहार को बदनाम और कलंकित तो उन लोगों ने किया जिन्होंने बिहार का खजाना लूटा और 15 साल तक बिहार को अंधेरे में धकेलने का पाप किया।

मोदी ने कहा, 'एक दागी और सजायफ्ता के समर्थन में हंगामा कर राजद ने बिहार की छवि को एक बार फिर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल किया है। बिहार को शर्मसार करने वालों को यहां की जनता कभी माफ नहीं करेगी।' 

गौरतलब है कि पटना में शनिवार को शुरू हुए छठे कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी समिट में 52 देशों के रिप्रेजेंटेटिव भाग ले रहे हैं। सुशील मोदी के एक बयान की वजह से समिट का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। 

सुशील मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केंद्र की बीजेपी और राज्य सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है और मिलकर काम कर रही है।

इसी का नतीजा है कि भ्रष्टाचार के मामले में राज्य के 4 पूर्व मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। इतना सुनते ही राजद के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed