सुशांत मौत मामला: बिहार सरकार के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर बिहार और महाराष्ट्र सरकार में ठन गई है। बिहार सरकार ने महाराष्ट्र सरकार पर मामले में सहयोग न करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की तफ्तीश जारी है। यहां पुलिस टीम को मुंबई पुलिस की ओर से वाहन नहीं मिलने की बात भी सामने आई है। इसे लेकर आज पटना में पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक भी हुई। वहीं इस मामले पर सियासी बयानबाजी भी जोरों पर है। उधर, सुप्रीम कोर्ट में 5 अगस्त को रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई होगी। जानिए अबतक का अपडेट-
सुप्रीम कोर्ट में 5 अगस्त को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट की एक सदस्यीय बेंच रिया चक्रवर्ती की याचिका पर 5 अगस्त को सुनवाई करेगी। अपनी याचिका में उन्होंने अपने खिलाफ एफआईआर के मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। बता दें कि आज रिया वीडियो के जरिए सामने आई हैं और उन्होंने भगवान और न्याय पर भरोसा जताते हुए कहा कि जीत सत्य की होगी।
वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका में एक कैविएट दाखिल की है। राज्य सरकार चाहती है कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से पहले उसका पक्ष भी सुना जाए।
पासवान ने सीबीआई जांच की जरूरत बताई
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए शुक्रवार को कहा कि बिहार और मुंबई पुलिस के बीच खींचतान के बीच केवल केंद्रीय एजेंसी ही मामले में न्याय कर सकती है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक पासवान ने कहा कि राजपूत की कथित आत्महत्या रहस्य में डूबी हुई है। उन्होंने अभिनेता की मौत के लगभग सात सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक मामले में प्रगति की कमी पर दुख व्यक्त किया।
पासवान ने कहा कि मुंबई पुलिस ने मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राजपूत के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करने वाली बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच खींचतान है।
मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा
मुंबई पुलिस द्वारा जांच में सहयोग नहीं मिलने के आरोपों के बीच खबर है कि बिहार पुलिस की टीम को ऑटो में ही सफर करना पड़ रहा है। क्या मुंबई पुलिस बिहार पुलिस टीम को वाहन भी उपलब्ध नहीं करवा रही है, इस सवाल पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि हमने उन्हें (मुंबई पुलिस) से हमारी टीम को सुविधाएं देने को कहा है।
#WATCH We have requested them (Mumbai Police) to facilitate our people: Bihar DGP Gupteshwar Pandey on being asked about "Mumbai Police not providing vehicles to Bihar Police"
— ANI (@ANI) July 31, 2020
A team of Bihar Police is in Mumbai to probe the #SushantSinghRajputDeathCase pic.twitter.com/PiYabES9UA
ईडी ने दर्ज किया केस
सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि कल ईडी ने इस मामले पर पूछताछ भी की थी।
सुशील मोदी बोले, जांच में बाधा डाल रही है मुंबई पुलिस
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की जांच में बाधा डाल रही है। भाजपा की मांग है कि सीबीआई इस केस की जांच करे।
Mumbai police is putting obstruction in way of fair investigation by Bihar police in Sushant death case.Bihar police is doing its best but Mumbai police is not co operating .Bjp feel that CBI shud take over this case.
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 31, 2020
बिहार डीजीपी ऑफिस में अहम बैठक
बिहार डीजीपी ऑफिस में सुशांत मामले पर उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। मुंंबई में बिहार पुलिस की जांच-पड़ताल को लेकर बैठक बुलाई गई।
सबूत के आधार पर सुशांत मौत मामले की जांच कर रही है पुलिस: महाराष्ट्र मंत्री
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की बढ़ती मांग के बीच महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई पुलिस राजपूत आत्महत्या मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगी। राज्य के जल संसाधन मंत्री ने कहा कि 34 वर्षीय अभिनेता के निजी जीवन के बारे में नहीं बोला जाना चाहिए क्योंकि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं।
पाटिल ने एक सवाल का जवाब में कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस मुद्दे का इस्तेमाल राजपूत के गृह राज्य बिहार में कैसे किया जाएगा, लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र के नेताओं से कहा कि वे इस बारे में ट्वीट करना और इसके बारे में अपनी राय व्यक्त करना बंद करें। राकांपा मंत्री ने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी परोक्ष तौर पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के द्वारा मामले में धनशोधन के कोण से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराये जाने की मांग के मद्देनजर आई है।
फडणवीस का बयानमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि मामले को सीबीआई को सौंपे जाने को लेकर एक बड़ी जनभावना है लेकिन राज्य सरकार की अनिच्छा को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गबन और मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल सामने आने के बाद ईसीआर दर्ज कर सकती है। वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के मंत्री ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को विष कन्या करार दिया है।
There is a huge public sentiment about handing over #SushantSinghRajput case to CBI but looking at the reluctance of State Government, atleast @dir_ed ED can register an ECIR since misappropriation and money laundering angle has come out.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 31, 2020
विष कन्या है रिया: महेश्वर हजारी
जनता दल यूनाइडेट (जदयू) नेता महेश्वर हजारी ने रिया चक्रवर्ती को सुपारी किलर करार दिया है। उन्होंने कहा कि रिया सुशांत की जिंदगी में एक सुपारी किलर के तौर पर आईं और उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाया। सुशांत के पैसे तक हस्तांतरित करवा लिए। अब साफ दिख रहा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। रिया चक्रवर्ती एक विष कन्या की तरह हैं जिसे साजिश के तहत सुशांत के पास भेजा गया था।
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput Case: पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर, सीबीआई को जांच सौंपने की मांग
सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिहार सरकार
वहीं दूसरी ओर इस मामले में बिहार सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कैविएट के साथ याचिका दाखिल की है। याचिका में राज्य सरकार का कहना है कि बिहार पुलिस द्वारा मामले की जांच को जारी रहने दिया जाए। सरकार ने रिया चक्रवर्ती की उस मांग का विरोध किया है जिसमें उनका कहना है कि जब तक शीर्ष अदालत में उनकी याचिका लंबित है तब तक बिहार पुलिस को आगे की जांच करने से रोका जाए।
रिया ने सुशांत के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को पटना से मुंबई हस्तांतरित करने को लेकर सर्वोच्च अदालत में दाखिल याचिका में उन्होंने यह आरोप लगाए हैं। रिया का आरोप है कि पटना में एफआईआर दर्ज कराने में सुशांत के बहनोई एडीजी ओपी सिंह ने दबाव बनाया।
ईडी ने पटना पुलिस से मांगा विवरण
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना पुलिस से सुशांत सिंह राजपूत की एफआईआर का विवरण मांगा है। सुशांत के पिता की एफआईआर में सुशांत के खाते से रिया चक्रवर्ती द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये निकालने की बात कही गई थी। ईडी ने मामले में पैसे के लेन-देन को लेकर सारी जानकारी मांगी है।
सीबीआई को केस सौंपने की जरूरत नहीं: महाराष्ट्र गृह मंत्रालय
महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय का कहना है कि बिहार पुलिस यहां आ सकती है क्योंकि वहां एक अलग शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन मुंबई पुलिस की जांच सही दिशा में है और हम ठीक से इसकी जांच करेंगे। मामले को सीबीआई को सौंपने की जरूरत नहीं है, महाराष्ट्र पुलिस जांच करने में सक्षम है।
पुलिस नहीं कर रही है सहयोग: ललित किशोर
बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने सुशांत आत्महत्या मामले पर कहा कि जब भी एक राज्य से पुलिस दूसरे राज्य में जांच के लिए जाती है, तो संबंधित राज्य सरकार और अधिकारियों को सहयोग करना चाहिए। इस मामले में, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे (मुंबई पुलिस) सहयोग नहीं कर रहे हैं। बिहार सरकार ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय के समक्ष याचिका दायर की है (पटना से मुंबई में दर्ज एफआईआर के हस्तांतरण की मांग)। वकील मुकुल रोहतगी मामले से जुड़े हुए हैं।
बिहार पुलिस खंगाल रही है खाता
बिहार पुलिस मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के खाते को खंगाल रही है। गुरुवार को बांद्रा के एक बैंक में पुलिस जांच के लिए पहुंची थी। बुधवार को भी सुशांत के खाते की जानकारी ली गई। वहीं सुशांत के पिता ने उच्चतम न्यायालय में कैविएट दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि उनका पक्ष सुने बिना अदालत कोई आदेश न दे।