{"_id":"57f754964f1c1be74a26f8fe","slug":"supreme-court-stays-patna-high-court-order-on-liquor-ban-in-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदीः नीतीश कुमार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदीः नीतीश कुमार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में शराबबंदी कानून लागू करने वाली बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाइकोर्ट द्वारा शराबबंदी कानून की अधीसूचना को रद करने वाले पटना हाइकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। मामले में अब दस हफ्तों बाद सुनवाई होगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दस शराब कंपनियों को भी नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 30 सितंबर को पटना हाइकोर्ट ने बिहार सरकार के शराबबंदी कानून को रद करते हुए शराब की बिक्री पर से रोक हटा दी थी। हालांकि यह राहत केवल विदेशी शराब और उसके शौकीनों को ही मिली थी। लेकिन इसके अगले दिन ही बिहार सरकार नया शराब कानून ले आई थी।
विज्ञापन
इसी बीच सरकार ने हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ उसने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर कर दी थी। इसी पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को बड़ी राहत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए दस हफ्ते बाद इस पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
नीतीश की मुहिम पर पटना हाइकोर्ट ने लगा दिया था ब्रेक
बता दें कि 30 सितंबर को पटना हाइकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा था कि राज्य में शराबबंदी पर रोक हटाई जानी चाहिए। इस फैसले को नीतीश कुमार के लिए एक बड़े झटका माना जा रहा था। नीतीश कुमार ने शराबबंदी के इस फैसले को सरकार के बड़े फैसले के रूप में पेश किया था। जिसके बाद वह इस मुहिम को पूरे देश में आगे बढ़ा रहे थे। लेकिन हाइकोर्ट ने उनकी इस मुहिम पर ब्रेक लगा दिया था।
बिहार में शराबबंदी लागू करने का फैसला नीतीश कुमार ने राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के तुरंत बाद किया था। जिसकी वादा उन्होंने चुनावों से पूर्व राज्य की महिलाओं से किया था। चुनाव जीतते ही नीतीश कुमार ने अपने वादे के अनुरूप बिहार में एक अप्रैल से पूर्ण शराबंदी का ऐलान कर दिया था।
इसके लिए राज्य विधानसभा ने कड़ा कानून भी पास किया था। इस कानून के कारण सैकडों लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि कानून की कुछ सख्त पाबंदियों को हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया था।