{"_id":"66351981992706c256039c52","slug":"summer-special-train-train-from-muzaffarpur-saharsa-bhagalpur-and-gaya-to-new-delhi-idian-railway-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Summer Special Train : मुजफ्फरपर, सहरसा, भागलपुर और गया से नई दिल्ली के लिए जाना हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Summer Special Train : मुजफ्फरपर, सहरसा, भागलपुर और गया से नई दिल्ली के लिए जाना हुआ आसान
Fri, 03 May 2024 10:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 03 May 2024 10:36 PM IST
सार
Train News : अगर आप मुजफ्फरपर, सहरसा, भागलपुर और गया से हैं या फिर इस रास्ते आप दिल्ली जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है जो इस रास्ते दिल्ली जाएंगी।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रही है। इसी कड़ी में ट्रेन मुजफ्फरपर, सहरसा, भागलपुर और गया से नई दिल्ली के लिए चलेगी। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंदर कुमार ने दी।
विज्ञापन
मुजफ्फरपर-दिल्ली -मुजफ्फरपर समर स्पेशल (04044/04043)
दिल्ली- मुजफ्फरपर समर स्पेशल ट्रेन (04044) दिल्ली से 04 मई से 28 मई तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दिल्ली से 19:40 बजे खुलकर अगले दिन 19:20 बजे मुजफ्फरपर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मुजफ्फरपर-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन (04043) बनकर मुजफ्फरपर से 05 मई से 29 मई तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार और बुधवार को 22:30 बजे खुलकर अगले दिन 23:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 कोच होंगे। यह ट्रेन पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल ( 04074/04073)
नई दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल (04074)- नई दिल्ली से 05 मई से 30 मई तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार और गुरुवार को 20:50 बजे खुलकर अगले दिन 23:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04073 बनकर सहरसा-नई दिल्ली समर स्पेशल सहरसा से 07 मई से 01 जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को 05:30 बजे खुलकर अगले दिन 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 कोच होंगे। यह ट्रेन हाजीपुर-छपरा -गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
भागलपुर-नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल (04022/04021) -
नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल (04022) नई दिल्ली से 06 मई से 30 मई तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को 13:20 बजे खुलकर अगले दिन 12:00 बजे भागलपुर पहुँचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04021 भागलपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल भागलपुर से 07 मई से 31 मई तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 13:30 बजे खुलकर अगले दिन 12:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 कोच होंगे। यह ट्रेन पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.- आरा-बक्सर के रास्ते चलेगी।
पटना-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल (04411) का परिचालन दिनांक 04 मई को एक ट्रिप के लिए किया जाएगा। पटना से यह स्पेशल 21:30 बजे प्रस्थान कर आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते अगले दिन 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल (03639)
गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 04 मई एवं 06 मई को गया से 18:00 बजे खुलकर सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते अगले दिन 09:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल (03640)
आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 05 मई एवं 07 मई को आनंद विहार से 12:00 बजे खुलकर कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम के रास्ते अगले दिन 05:00 बजे गया पहुंचेगी।
गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल (03653)
गाड़ी संख्या 03653 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 05.05.2024 एवं 07.05.20240को गया से 18:00 बजे खुलकर सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते अगले दिन 09:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल (03654)
गाड़ी संख्या 03654 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 06.05.2024 एवं 08.05.2024 को आनंद विहार से 12:00 बजे खुलकर कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम के रास्ते अगले दिन 05:00 बजे गया पहुंचेगी।