{"_id":"5d9e9e938ebc3e93b65d5dce","slug":"subramanian-swamy-warn-jdu-and-nitish-kumar-in-bihar-over-clash-in-nda-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनडीए नेताओं में तकरार के बीच बोले सुब्रमण्यम- बिहार में भाजपा बड़ा भाई, छोटा भाई बनकर रहे जदयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीए नेताओं में तकरार के बीच बोले सुब्रमण्यम- बिहार में भाजपा बड़ा भाई, छोटा भाई बनकर रहे जदयू
Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
बिहार में एनडीए नेताओं में चल रहे तकरार के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने चेताया है कि बिहार में भाजपा बड़ा भाई है, जदयू को चाहिए कि वह छोटा भाई बनकर रहे। इससे पहले पटना में रावण वध के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किसी भी भाजपा नेता की मौजूदगी नहीं रही थी, जिसपर जदयू नेताओं ने ऐतराज जताया था।
विज्ञापन
स्वामी ने बुधवार को कहा कि अगर जदयू को बिहार में अपनी राजनीति बचानी है तो उसे छोटे भाई की भूमिका में रहना होगा। देशभर में लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं और इस लहर के बीच बिहार में भी अब भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को 2020 का विधानसभा चुनाव जीतना है, उन्हें भाजपा के साथ छोटे भाई की भूमिका में रहना होगा। जदयू अकेले चुनाव लड़ता है तो उसकी स्थिति बेहद कमजोर हो जाएगी।
विज्ञापन
स्वामी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में बढ़ रही है। बंगाल में हम नंबर वन बनने से कुछ ही दूर है। इतना ही नहीं कई राज्यों में हमारी पार्टी नंबर वन है। बिहार तो पुराना गढ़ रहा है।
नीतीश पता करें, क्यों नाराज हैं भाजपा नेता
स्वामी ने कहा कि नीतीश कुमार को पता करना चाहिए कि भाजपा के नेता किस कारण से नाराज हैं। उन्होंने गिरिराज सिंह की टिप्पणी का भी समर्थन करते हुए कहा कि वह स्पष्टवादी नेता हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ के दौरान नीतीश कुमार की खासी आलोचना हुई है। विषम हालातों को देखते हुए कुछ दूरियां जरूर बढ़ी है। शायद इसी को देखते हुए दशहरा के दौरान पार्टी के कोई भी नेता शामिल नहीं हुए होंगे।
मालूम हो कि रावण वध कार्यक्रम के दौरान किसी भी भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मौजूद नहीं रहे थे। नीतीश कुमार को समर्थन देने वाले डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी उनके साथ नहीं दिखे थे।
उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ के दौरान नीतीश कुमार की खासी आलोचना हुई है। विषम हालातों को देखते हुए कुछ दूरियां जरूर बढ़ी है। शायद इसी को देखते हुए दशहरा के दौरान पार्टी के कोई भी नेता शामिल नहीं हुए होंगे।
मालूम हो कि रावण वध कार्यक्रम के दौरान किसी भी भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मौजूद नहीं रहे थे। नीतीश कुमार को समर्थन देने वाले डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी उनके साथ नहीं दिखे थे।
गिरिराज और जदयू नेताओं के बीच वार-पलटवार
मालूम हो कि बिहार में भारी बारिश के बाद बाढ़ और जलजमाव जैसे हालातों के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने एक के बाद एक तल्ख टिप्पणियां की थी। वहीं, प्रदेश के मंत्री अशोक चौधरी समेत जदयू नेताओं ने गिरिराज पर पलटवार किया था। वहीं, जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा था कि पीएम मोदी और अमित शाह गिरिराज के बयानों पर संज्ञान लें।
वहीं, दूसरी ओर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी करने को लेकर चेताया था और ऐसे बयान न देने की सलाह दी थी। इधर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने एनडीए में सब ठीक होने की बात कही है।