फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Student's body found on railway track in suspicious condition in Darbhanga; Mother accused of killing

Bihar Crime News: संदिग्ध हालत में छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला; मां ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

Fri, 11 Aug 2023 01:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Aug 2023 01:38 PM IST
सार

Bihar Crime: जीआरपी थानाध्यक्ष रामजी उपाध्याय ने बताया कि दोनार रेलवे गुमटी के पूरब एक शव मिलने सूचना मिली थी। घटनास्थल पर मिला छात्र का शव देखने पर पहली नजर में लग रहा है कि किसी ट्रेन से गिरने या ठोकर लगने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल इस घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Student's body found on railway track in suspicious condition in Darbhanga; Mother accused of killing
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा के दोनार रेलवे गुमटी से पूरब रेलवे ट्रैक पर एक युवक की हत्या कर शव फेंका हुआ मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर मुहल्ला निवासी सुनील राम के बेटे सुमित कुमार (16) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के दोनार रेलवे गुमटी से पूरब रेलवे ट्रैक पर सिग्नल के पास अहले सुबह शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जहां मौजूद लोग गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे थे। बताया जा रहा है कि सुनील राम के बेटे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। परिजनों ने इस बात को लेकर हत्या की आशंका जताई है कि मृतक का मोबाइल शव के बगल में ही पड़ा था, जबकि मोबाइल से सिम कार्ड गायब है। मृतक सुमित का घर घटनास्थल से मात्र 200 से 300 मीटर की दूरी पर है। सुमित 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता सुनील राम दिव्यांग हैं और मां सीता देवी दरभंगा नगर निगम में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


मृतक की मां सीता देवी ने बताया कि वे पिछले चार दिनों से अपनी बीमारी का इलाज कमतौल में करा रही थीं। सुबह को बेटे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की सूचना मोबाइल फोन पर मिली तो भागी-भागी सीधे डीएमसीएच पहुंची। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुमित रात को खाना खाकर घर से घूमने के लिए निकला था। उसके एक परिजन ने रात के 10 बजे के आसपास उसे दोनार गुमटी के पास बने सड़क के डिवाइडर पर बैठा हुआ देखने की बात बताई। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने काफी खोजबीन की तो वह नहीं मिला। सुबह होते ही उसका शव रेलवे लाइन पर मिलने की सूचना से घर-परिवार में कोहराम मच गया।

सुमित दो भाई और चार बहन हैं, जिनमें वह सबसे छोटा था। वह 10वीं कक्षा में पढ़ा करता था। उसकी मौत से सारे लोग स्तब्ध हैं। मृतक की मां सीता देवी ने अपने बेटे की हत्या करने की आशंका जताई है। हालांकि वह यह नहीं बता पाईं कि उन्हें बेटे की हत्या करने का शक किस पर है।


इस बारे में जीआरपी थानाध्यक्ष रामजी उपाध्याय ने बताया कि दोनार रेलवे गुमटी के पूरब एक शव मिलने सूचना मिली थी। घटनास्थल पर मिला छात्र का शव देखने पर पहली नजर में लग रहा है कि किसी ट्रेन से गिरने या ठोकर लगने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल इस घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed