{"_id":"5c05f010bdec22417e300a06","slug":"stone-pelting-on-prashant-kishor-kr-in-university-campus-by-abvp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना छात्रसंघ चुनाव: बाल-बाल बचे प्रशांत किशोर, देर रात पटना विश्वविद्यालय में हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना छात्रसंघ चुनाव: बाल-बाल बचे प्रशांत किशोर, देर रात पटना विश्वविद्यालय में हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 04 Dec 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रशांत किशोर
- फोटो : PTI
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की गाड़ी पर पथराव हुआ है। घटना सोमवार की है। पटना यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर कुलपति के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में उनकी गाड़ी को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने निशाना बनाया। एबीवीपी उनपर आरोप लगा रही है कि वह छात्रसंघ चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
घटना के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा, "मेरे घायल होने की खबर गलत है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। चिंता जताने के लिए धन्यवाद। बिहार में कुछ गुंडों और अनौपचारिक तत्वों का चेहरा बनने से ज्यादा कुछ अच्छा करने की जरूरत है। पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में संभावित हार की घबराहट मेरी गाड़ी पर पत्थर मारने से कम नहीं होगी।"
The news about my injury is false. I'm fine, thanks for the concern. @ABVPVoice u need to do better than let few hooligans & antisocial elements become your face in Bihar. पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में संभावित हार की घबराहट मेरी गाड़ी पर पत्थर मारने से कम नहीं होगी।
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) December 3, 2018
इन चुनावों को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "नीतीश जी, छात्र संघ चुनाव में आप इतने निम्न स्तर तक जाकर हस्तक्षेप कर रहे हैं कि आपके सहयोगी दल भाजपा के 8 विधायक, मंत्री दो दिन से आपके और सरकार के खिलाफ प्रेस रिलीज जारी कर थू-थू कर रहे हैं। आपने अपने मित्र और महंगे निजी नौकरों तक को वीसी के पास भेजकर छात्र चुनाव में घिन्न मचा दिया है।"
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी, क्या सीएम आवास से अब छात्र संघ चुनाव में भी पैसा और शराब माफियाओं को पद बांटने का खेल खेला जाने लगा है? अधिकारियों को विरोधी छात्र संगठनों और छात्रों को हराने व गिरफ्तार करने का आदेश दिया जा रहा है। आपके आवास से ऐसी गुंडागर्दी गलत संसदीय परंपरा है।"
जानकारी के लिए बता दें, छात्रसंघ चुनाव के लेकर भाजपा और राज्य में उसके सहयोगियों के बीच तनाव की स्थिति बन रही है। इसमें प्रशांत किशोर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने उनका नाम साफ तौर पर तो नहीं लिया लेकिन एक नोट जारी कर कहा है कि पुलिस, प्रशासन और 'कुछ इवेंट मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स' चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें लिखे 'कुछ इवेंट मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स' को जदयू नेताओं की तरफ इशारे के तौर पर देखा जा सकता है।