फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Stomach pain of four dozen children due to information of lizard being found in mid day meal in bihar news

Bihar News : स्कूल में एक साथ चार दर्जन बच्चों के पेट में हुआ दर्द; छिपकली की अफवाह पर बढ़ा हंगामा, मगर सब ठीक

Wed, 13 Sep 2023 09:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 13 Sep 2023 09:36 AM IST
सार

Mid Day Meal : मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों के बीच खाना चल रहा था। किसी ने आवाज लगाई कि खाने में छिपकली है। इसके बाद एक-एक कर चार दर्जन बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत शुरू कर दी। अस्पताल पहुंचाए गए, हालांकि डॉक्टरों के अनुसार खास परेशानी नहीं।

विज्ञापन
Stomach pain of four dozen children due to information of lizard being found in mid day meal in bihar news
सदर अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में मध्यान भोजन में छिपकली गिरने से 50 स्कूली बच्चे बीमार हो गए हैं। घटना डुमरा प्रखंड क्षेत्र के भासर मच्छहां दक्षिणी ग्राम पंचायत रिखौली महादेव मठ स्थित प्राथमिक विद्यालय पंचायत भवन रिखौली की है। यहां मध्यान भोजन में छिपकली गिरने के बात जंगल के आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों ने स्कूल में जुटना शुरू कर दिया। वहीं भीड़ को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन से गेट को बंद कर दिया। विद्यालय पहुंचे परिजनों ने अपने अपने बच्चो को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरा में भर्ती कराया। कुछ बच्चों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भेज दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्कूल के हेड मास्टर पर गुस्साए ग्रामीण
घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल बीमा छात्र-छात्राओं के परिजनों में हलचल मची हुई है। वही स्कूल के हेड मास्टर के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा काफी है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल में पुलिस के साथ-साथ पदाधिकारी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्चों का ऐसा हाल हुआ है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर अस्पताल में बच्चों का चल रहा इलाज
परिजनों ने बताया के स्कूल में मध्यान भोजन खाने के दौरान बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की। इसको लेकर परिजनों ने बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी का इलाज जारी है। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर सुधा झा ने बताया कि सभी बच्चों को चिकित्सकों की टीम के द्वारा पूरी तत्परता से जांच कर उपचार किया जा रहा है। बच्चों की स्थिति अभी ठीक है। उक्त मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जिसको लेकर डीपीओ को घटना स्थल पर भेजा गया है। जांच होने के उपरांत दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया है कि पूर्व में भी ग्रामीणों के द्वारा प्रधानाध्यापक को तंग करने को लेकर इस तरह की घटना ग्रामीणों के द्वारा फैलाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed