फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   st-carens-school-receives-bomb-threat-via-email-police-anger-security-breach-investigation

Bomb Threat: पटना से सटे इस इलाके के सेंट कैरेंस स्कूल को बम की धमकी, ई-मेल आया; पुलिस किस बात से हो गई नाराज?

Wed, 22 Jul 2026 06:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Jul 2026 06:32 PM IST
सार

Bomb Threat: पटना के दानापुर स्थित सेंट कैरेंस स्कूल को ई-मेल से बम की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन ने करीब एक दिन बाद पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने नाराज़गी जताई। सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर विशेषज्ञ ई-मेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
st-carens-school-receives-bomb-threat-via-email-police-anger-security-breach-investigation
स्कूल से बाहर आ गए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दानापुर स्थित गोला रोड के सेंट कैरेंस स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। हालांकि, इस मामले का सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि स्कूल प्रशासन ने धमकी मिलने के करीब एक दिन बाद पुलिस को इसकी सूचना दी, जिस पर पुलिस ने नाराज़गी जताई है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। स्कूल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की सत्यता का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली की तरह पटना में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस-मीडिया पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


दानापुर के डीएसपी ने स्कूल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बम जैसी संवेदनशील धमकी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सूचना देने में एक दिन की देरी किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने में गंभीर बाधा बन सकती थी।

पुलिस ने स्कूल प्रशासन से यह भी पूछा है कि धमकी मिलने के बावजूद सूचना देने में इतनी देर क्यों की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed