फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sports: Women's ACT Hockey starts today in Rajgir, Bihar; Japan, Korea, Malaysia, India, China, Thailand

Women's ACT Hockey: महिला चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज, पहला मैच जापान-कोरिया के बीचBihar News, Women Asia Hockey

Mon, 11 Nov 2024 09:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 11 Nov 2024 09:35 AM IST
सार

Asian Women's Hockey Champions Trophy 2024: बिहार के राजगीर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी हो रही है। मुकाबलों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह और कप्तान सलिमा टेटे ने जीत की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
Sports: Women's ACT Hockey starts today in Rajgir, Bihar; Japan, Korea, Malaysia, India, China, Thailand
महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के राजगीर में आज से पहली बार एशयाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉपी का आगाज हो रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जापान, कोरिया, चीन, थाईलैंड, भारत और मलेशिया की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉपी का पहला मुकाबला दोपहर 12:15 बजे जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा। इसके बाद चीन और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला शाम 4:45 बजे भारत और मलेशिया के बीच होगा।

विज्ञापन

168 देशों में होगा सीधा प्रसारण
11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, जिसमें सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। दुनिया के 168 देशों में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जबकि 30 राष्ट्रीय स्तर के चैनल इसका कवरेज करेंगे। राजगीर के खेल परिसर में टूर्नामेंट के दौरान अत्याधुनिक सुविधाएं और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। टूर्नामेंट के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई, वैसे ही सभी दिन के टिकट बुक हो गए। 
विज्ञापन


 

Sports: Women's ACT Hockey starts today in Rajgir, Bihar; Japan, Korea, Malaysia, India, China, Thailand
फूड पार्क। - फोटो : अमर उजाला
15 विशेष फूड स्टॉल्स लगे
खेल विभाग के अनुसार, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। दर्शकों की सुविधा के लिए ईस्ट स्टैंड के गेट नंबर तीन को विशेष रूप से सजाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन ने खेल और स्वाद का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। खेल अकादमी परिसर में जहां एक ओर रोमांचक हॉकी मैचों की गूंज सुनाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर 15 विशेष फूड स्टॉल्स दर्शकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों का विशेष इंतजाम कर रहे हैं। प्रमुख आकर्षण के रूप में दनियावां का प्रसिद्ध मछली-चावल स्टॉल विशेष रूप से दर्शकों को लुभा रहा है।

₹150 में भरपेट मछली चावल
स्टॉल के संचालक विनय कुमार ने बताया कि 120 रुपये में दो पीस मछली और एक प्लेट चावल की व्यवस्था की गई है, जबकि 150 रुपये में एक बड़ा मछली पीस भरपेट चावल के साथ परोसा जा रहा है। खाद्य विविधता को बढ़ावा देते हुए अभिषेक कुमार के स्टॉल पर राजमा, चाऊमीन, रोल और छोले भटूरे जैसे विभिन्न व्यंजन उपलब्ध हैं। साथ ही, दर्शकों की सुविधा के लिए चाय, कॉफी और सुधा डेयरी के लस्सी-पेड़े की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। पीएचडी विभाग द्वारा सुलभ शौचालय और गंगाजल पेयजल की व्यवस्था की गई है। खेल परिसर में लगाई गई हॉकी थीम पर आधारित सेल्फी प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


 

Sports: Women's ACT Hockey starts today in Rajgir, Bihar; Japan, Korea, Malaysia, India, China, Thailand
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलिमा टेटे और कोच हरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

राजगीर में ऐतिहासिक आयोजन
कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक पल है और उन्होंने राज्य सरकार की विश्वस्तरीय तैयारियों की तारीफ की। उन्होंने बताया कि राजगीर का खेल परिसर अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खेल केंद्रों में शुमार हो गया है। टूर्नामेंट के अंतिम मैच को फ्लडलाइट्स के तहत आयोजित करने की भी योजना है, जिससे दर्शकों को रोमांचक अनुभव मिलेगा। एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला मलेशिया से होगा। कोच हरेंद्र सिंह ने टीम की तैयारी पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि हर खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत की है। कप्तान सलिमा टेटे ने कहा कि टीम की हर तैयारी को बारीकी से परखा गया है और टीम पूरी तरह से अपना शत-प्रतिशत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed