फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   special occasion on sawan somvar and nag panchami 2023, snake makeup of shivling photo and baba barfani

Sawan 2023 : बिहार में शिवलिंग पर आकर सज गए सांप तो लोग दूर से ही देख सके भोलेनाथ को, देख लीजिए तस्वीरें

Tue, 22 Aug 2023 04:31 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 22 Aug 2023 04:31 AM IST
सार

Bihar News : 21 अगस्त को बेहद खास दिन था। अगर आप शिवलिंग पर सजे हुए नाग सांपों को नहीं देख सके या बाबा बर्फानी का दर्शन नहीं कर सके हैं तो इन तस्वीरों के जरिए देख सकते हैं कि नागपंचमी पर पटना में सावन सोमवारी पर क्या-क्या दिव्य दर्शन हुए।

विज्ञापन
special occasion on sawan somvar and nag panchami 2023, snake makeup of shivling photo and baba barfani
पटना सिटी में चौक के पास पीतल महादेव मंदिर का शिवलिंग नागदेवता से सज गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ दिन बेहद खास होते हैं। सावन के अंतिम सोमवारी से पहले वाला सोमवारी था 21 अगस्त को। इस दिन नागपंचमी भी। नागों को भगवान शिव का शृंगार कहा जाता है और नागपंचमी के दिन सोमवारी पड़ा तो पटना के एक मंदिर में शिवलिंग के हर तरफ नागों का डेरा जम गया। यहीं एक शिवलिंग बर्फ से बना तो एक शिवलिंग में अर्द्धनारीश्वर रूप का शृंगार हुआ। सोमवार को जो लोग महादेव के इन दिव्य शृंगार रूप को देखने से चूक गए हैं, वह यहां पटना के मंदिरों की दिव्य पूजा देख सकते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


झाउगंज के पीतल महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़
पटना सिटी के झाउगंज में पीतल महादेव मंदिर है। सोमवार को नागपंचमी पर यहां पहुंचे भक्तों को शिवलिंग तक पहुंचने की हिम्मत नहीं हुई। मंदिर में शिवलिंग पर नाग लिपटे हुए थे। कुछ नाग सांप आसपास लोट रहे थे। नागपंचमी के साथ सोमवारी का संयोग देखकर मंदिर ने यह अनूठी तैयारी की थी। मंदिर में शिवलिंग के चारों तरफ शीशे की दीवार बना दी गई थी, ताकि लोग देख तो सकें लेकिन सांपों से छेड़छाड़ नहीं कर सकें या उनतक पहुंचने का प्रयास नहीं कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

special occasion on sawan somvar and nag panchami 2023, snake makeup of shivling photo and baba barfani
पटना में बर्फ से बने शिवलिंग पर गुलाब से किया गया शृंगार देखने लायक था। - फोटो : अमर उजाला

पटना के बीएनआर रोड स्थित अलखिया बाबा मंदिर में शिवलिंग को पूरी तरफ बर्फ से ढंककर उसपर गुलाब और बेलपत्र से शृंगार किया गया। अंतिम से पहले वाली इस सोमवारी पर नागपंचमी भी पड़ा, इसलिए रूद्राभिषेक के साथ महिला कीर्तन और भव्य आरती-भंडारे की व्यवस्था की गई। लोग यहां महादेव के शिवलिंग का दर्शन करते हुए बाबा बर्फानी को भी अपने करीब पा रहे थे। बाबा बर्फानी प्राकृतिक रूप से नजर आते हैं, हालांकि यहां भक्तों ने अपनी भक्ति से उन्हें साकार किया था। सस्ता प्रसाद, जयशिव शंभू गोप, प्रकाश कुमार, बुचनजी, प्रभुलाल, चिंटू कुमार, रूपेश कुमार, राजा गुप्ता, संजय कुमार, गोलू सिन्हा आदि ने इस शृंगार के साथ शेष आयोजन में विशेष योगदान दिया।

special occasion on sawan somvar and nag panchami 2023, snake makeup of shivling photo and baba barfani
गायघाट में महादेव के अर्धनारीश्वर रूप की पूजा की गई। - फोटो : अमर उजाला
भष्म और चंदन से अर्धनारीश्वर शृंगार
पटना के गायघाट में सावन की अंतिम सोमवारी से पहले वाले सोमवार को महादेव का अर्धनारीश्वर रूप पूजा गया। गायघाट के गौरीशंकर मंदिर में भष्म और चंदन से अर्धनारीश्वर का शृंगार किया गया। भक्तों ने भगवान के इस शृंगार को अलग-अलग तरह की रोशनी में निहारा और देर शाम तक भजन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed